{"_id":"5b7f1b4d42c792465a6a500a","slug":"201535056717-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने कहा अभी मुगलसराय मेमू से शहरी करें सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने कहा अभी मुगलसराय मेमू से शहरी करें सफर
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ने कहा अभी मुगलसराय मेमू से शहरी करें सफर
- एक सितंबर से मुगलसराय मेमू का सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से होगा संचालन
इलाहाबाद। कानपुर रोड पर डायवर्जन कर दिए जाने से पिछले कई दिनों से जाम झेल रहे शहरियों को रेलवे ने राहत देने का प्रयास किया है। जिला प्रशासन द्वारा मनौरी से इलाहाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग पर रेलवे ने कहा कि वह इस मामले में गंभीर है। यात्री सुविधा के मद्देनजर एक सितंबर से मुगलसराय मेमू सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन शिफ्ट की जा रही है। ऐसे में एक सितंबर से सुबह के समय जिन लोगों को इलाहाबाद जंक्शन, नैनी की ओर आना हो वे इस ट्रेन का प्रयोग कर सकते हैं।
दरअसल सात अगस्त से ही हाईकोर्ट फ्लाई ओवर निर्माण के चलते कानपुर रोड पर दो माह के लिए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। इस वजह से शहर पश्चिम के तमाम मोहल्लों में रहने वाले लोगों को खासी परेशानी हो रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी सुहास एलवाई की ओर से जीएम एनसीआर और डीआरएम इलाहाबाद को पत्र लिखकर स्कूल-कॉलेजों एवं तमाम कार्यालयों के खुलने एवं बंद होने के समय मनौरी से इलाहाबाद जंक्शन तक के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की गई थी। इस बारे में अब एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने कहा है कि रेलवे एक सितंबर से मुगलसराय मेमू का संचालन इलाहाबाद जंक्शन की बजाय सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से शुरू कर देगा। ऐसे में सुबह के समय स्कूल-कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को इससे खासी सहूलियत मिल सकती है।