फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीजीएल के चार हजार पदों के लिए आवेदन आज से

सीजीएल के चार हजार पदों के लिए आवेदन आज से

Sat, 05 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सीजीएल के चार हजार पदों के लिए आवेदन आज से
सीजीएल के चार हजार पदों के लिए आवेदन आज से
विज्ञापन

0 एसएससी की ओर से केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए पांच अलग-अलग पदों की घोषणा
0 अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट पर पांच से 25 मई के बीच कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2018 के चार हजार पदों पर भर्ती होगी। आयोग की ओर से इन पदों की घोषणा पांच मई को होगी। आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन पांच मई को ही शुरू होगा। अभ्यर्थी 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

आयोग की ओर से सीजीएल टियर-वन की परीक्षा 25 जुलाई से 20 अगस्त के बीच होगी। सीजीएल टियर-टू की परीक्षा 27 से 30 नवंबर के बीच आयोजित कराई जाएगी। आयोग ने एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन के न्यूनतम योग्यता स्नातक रखी है। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं। सीजीएल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयोग की सीजीएल परीक्षा में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के लिए पांच अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं। सीजीएल में चार अलग-अलग परीक्षाएं होंगी। टियर-वन और टियर-टू परीक्षा ऑनलाइन होगी, जबकि टियर-थ्री की परीक्षा लिखित होगी। चौथे चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed