{"_id":"598dc7d14f1c1b7f2b8b4681","slug":"201502463953-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष गए, अब सदस्यों का होगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष गए, अब सदस्यों का होगा इस्तीफा
Updated Fri, 11 Aug 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष गए, अब सदस्यों का इस्तीफा शुरू
0 उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में खलबली
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के विलय का निर्णय होने के बाद आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया है। अब सदस्य भी इस्तीफा देने वालों की कतार में शामिल हो गए हैं। चर्चा है कि कुछ सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया तो कुछ देने वाले हैं।
सबसे पहले उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन प्रभात मित्तल ने इस्तीफा दिया और इसके बाद माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के चेयरमैन हीरालाल गुप्ता ने भी शासन को इस्तीफा सौंप दिया। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य ओंकारनाथ मिश्र ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आयोग में बतौर सदस्य 20 दिसंबर 2016 को ज्वाइन किया था। उनके अलावा आयोग के तीन अन्य सदस्यों के भी इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सभी सदस्य इस्तीफा दे सकते हैं। वर्तमान में अनीता यादव, आशालता सिंह, मनोज यादव, नरेंद्र सिंह यादव और रमेश शर्मा बोर्ड के सदस्य हैं। आयोग और बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि जब दोनों भर्ती संस्थानों का कोई स्वतंत्र अस्तित्व ही नहीं रह जाएगा तो सदस्यों को इस्तीफा देना ही पडे़ेगा। इसी वजह से दोनों के अध्यक्षों ने अपना इस्तीफा दे दिया। आयोग के एक सदस्य के इस्तीफे की खबर भी सार्वजनिक हो चुकी है। ऐसे में अन्य सदस्यों का इस्तीफा भी तय माना जा रहा है।