फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2013 came close to the highest water level in the Ganga- Yamuna

वर्ष 2013 के उच्चतम जलस्तर के करीब पहुंची गंगा-यमुना

Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
2013 came close to the highest water level in the Ganga- Yamuna
allahabad
इलाहाबाद । तीन साल पहले आई बाढ़ की इलाहाबाद में पुनरावृत्ति हो गई है। गंगा और यमुना दोनों का ही जलस्तर तीन साल पहले अगस्त माह में आई बाढ़ के उच्चतम जलस्तर तक मंगलवार या बुधवार तक पहुंच सका। तब इलाहाबाद में गंगा का जलस्तर 86.82 तो यमुना का 86.60 मीटर तक पहुंच गया था। सोमवार की बात करें इलाहाबाद में गंगा और यमुना तीन साल पहले के उच्चतम जलस्तर से अब कुछ सेंटीमीटर ही पीछे रह गई है। 
विज्ञापन

बता दें कि तीन साल पहले आई बाढ़ के दौरान कुल तीन बार गंगा और यमुना के जलस्तर ने 86 मीटर का आंकड़ा पार किया था। इस दौरान कई दिनों तक दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बही। पुराने आंकड़ों पर गौर करें तो 26 अगस्त 2013 को दोनों ही नदियां वर्ष 1978 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। तब गंगा फाफामऊ में 86.820 एवं यमुना नैनी में 86.600 मीटर के आंकड़े तक पहुंच गई थी। हालांकि तीन साल पहले आई और वर्ष 2016 में आई बाढ़ में अंतर इतना ही है कि तब 22 अगस्त को गंगा का जलस्तर 85.550 और यमुना का 85.400 मीटर था तो अब उसी तारीख में गंगा 86.120 एवं यमुना 86 मीटर तक पहुंच चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed