फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   20 for the car and 10 rupees for the bike

कार के लिए 20, बाइक के लिए देने होंगे 10 रुपये

Sun, 20 Oct 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
20 for the car and 10 rupees for the bike
कार के लिए 20, बाइक के लिए देने होंगे 10 रुपये
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने कम कीं सिविल लाइंस में पार्किंग की दरें
प्रयागराज। सिविल लाइंस में नगर निगम ने महात्मा गांधी मार्ग और सरदार पटेल मार्ग में वाहन पार्किंग की नई दरें निर्धारित कर दी हैं। अब यहां चार पहिया वाहन खड़ा करने के लिए 20 रुपये एवं दोपहिया वाहन के लिए दस रुपये का भुगतान करना होगा। पहले चार पहिया के लिए 50 और दो पहिया वाहन के लिए 20 रुपये वसूले जा रहे थे। बता दें कि अमर उजाला ने भी सिविल लाइंस में महंगी पार्किंग के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
दरअसल, सिविल लाइंस में पार्किंग की दर को लेकर पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पार्किंग दर कम करने का निर्देश नगर निगम को दिया था। इस बीच सिविल लाइंस व्यापार मंडल की ओर से भी नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन देकर पार्किंग दर कम करने की मांग की गई थी। शनिवार को नगर निगम ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पार्किंग की नई संशोधित दर लागू कर दी है। इसके तहत सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर पार्किंग में पत्थर गिरजा से हनुमान मंदिर चौराहे तक रोड किनारे सर्विस लेन में दो पहिया वाहन खड़ा करने के लिए प्रथम दो घंटे के लिए 10 रुपये एवं उसके बाद प्रत्येक घंटे के लिए पांच रुपये प्रति वाहन का शुल्क देना होगा। इसी तरह चार पहिया वाहन के लिए प्रथम दो घंटे के लिए 20 एवं उसके बाद प्रत्येक घंटे के लिए दस रुपये लिए जाएंगे। पार्किंग सुबह छह बजे से लेकर रात दस बजे तक ही प्रभावी रहेगी। चार पहिया एवं दोपहिया वाहन के लिए काटे जाने वाली पर्ची का रंग भी अलग-अलग किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

मेयर अभिलाषा गुप्ता का कहना है कि सरदार पटेल मार्ग स्थित महिला पॉलीटेक्निक परिसर में बनाई जा रही पार्किंग में भी यही दरें लागू करने की योजना है। बताया कि एसपी मार्ग के लिए ठेका होते ही वहां भी पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। वहीं नई दरें लागू होने के बाद सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा और महामंत्री शिवशंकर सिंह, बलबीर कोहली, नरेश राय, इंदर मध्यान, विशाल कनौजिया, डावर वकील, नफीस अहमद, देवर्षि अग्रवाल आदि व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed