फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1991 Lok Sabha elections: When Saroj landed at the junction

1991 लोकसभा चुनाव : जंक्शन पर उतरीं सरोज तो अखबार से मालूम पड़ा उन्हें वीपी सिंह ने दे दिया टिकट

Mon, 08 Apr 2024 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 02:25 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट से दावेदार सरोज दुबे जनता दल का टिकट लेने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली गईं, लेकिन वहां से उन्हें वीपी सिंह ने यह कहकर वापस कर दिया कि जाकर क्षेत्र में समय दीजिए। अचानक वापसी के चलते रेलवे का भी टिकट कंन्फर्म नहीं हुआ। सभी लोग जनरल बोगी में किसी तरह से धक्का खाते हुए फर्श पर बैठकर प्रयागराज लौटे। 

विज्ञापन
1991 Lok Sabha elections: When Saroj landed at the junction
सरोज दुबे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 1991 में इलाहाबाद संसदीय सीट से जनता दल से टिकट पाने के लिए सरोज दुबे ने खासी मेहनत की। उस दौरान किसी को भी पता नहीं था कि जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह इलाहाबाद संसदीय सीट से टिकट किसे देंगे। तब सरोज दुबे समेत तमाम नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया था, लेकिन वीपी सिंंह ने सभी को चुनाव प्रचार के लिए वापस इलाहाबाद जाने को कह दिया। मायूस सरोज दुबे व अन्य नेता ट्रेन से जब इलाहाबाद जंक्शन (अब प्रयागराज जंक्शन ) पर उतरे तो यहां स्टेशन पर ही अखबार देख सब फूले नहीं समाए। क्योंकि, उसमें खबर छपी थी कि सरोज दुुबे को वीपी सिंह ने इलाहाबाद से प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


1991 के लोकसभा चुनाव में वीपी सिंह जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। पूरे देश में टिकट बांटने का जिम्मा उन्होंने खुद ले रखा था। उस समय दिल्ली जाने के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस प्रमुख ट्रेन थी। तब संभावित प्रत्याशी सरोज दुबे, केके श्रीवास्तव समेत बहुत से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच गए। वहां वीपी सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद लोकसभा सीट से सरोज दुबे को प्रत्याशी बनाने का अनुरोध किया गया।

विज्ञापन

अचानक लौटने के कारण ट्रेन का टिकट नहीं हुआ कंन्फर्म

उन लोगों में मौजूद वर्तमान में सपा के वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव बताते हैं कि तब वीपी सिंह ने इलाहाबाद से पहुंचे लोगों से बातचीत में कहा कि ‘तू सब यहां समय न खराब करा, जा जैसा होए बतुवे ’। उनके कहने पर सभी लोग दिल्ली से इलाहाबाद आने की तैयारी में जुट गए। क्योंकि, अचानक आना था इस वजह से रिजर्वेशन नहीं मिला। तब तत्काल आरक्षण जैसी सुविधा भी नहीं थी। स्टेशन पहुंचे और सभी लोग मायूस होकर प्रयागराज एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ गए। ट्रेन ठसाठस भरी थी। वहां किसी तरह अन्य यात्रियों के चप्पल, जूता समेटकर फर्श में ही अंगोछा बिछाकर सब वहीं बैठ गए।

जंक्शन पर अखबार खरीदने पर पता चला मिला है टिकट

सुबह जब जंक्शन पर सब उतरे तो केके श्रीवास्तव ने एएच व्हीलर से अखबार खरीदा। अखबार के फ्रंट पेज में प्रमुखता से खबर छपी थी ‘सरोज दुबे इलाहाबद लोकसभा क्षेत्र से जनता दल प्रत्याशी घोषित’, इसको पढ़ते ही सरोज दुुबे की आंखों से आंसू निकलने लगे थे। इस दौरान जंक्शन पर सरोज दुबे जिंदाबाद के खूब नारे लगे। उस चुनाव में सरोज और भाजपा प्रत्याशी श्यामा चरण गुप्ता के बीच कड़ी टक्कर हुई। चुनाव में सरोज को जहां 114898 मत मिले तो वहीं श्यामा चरण को 109702 मत मिले। इस चुनाव में सरोज दुबे महज पांच हजार वोट से ही जीत हासिल कर पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed