फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   198 kg of cannabis was being smuggled into Prayagraj in a truck under the guise of a coal shipment; one person

प्रयागराज : ट्रक में कोयले की आड़ में प्रयागराज लाया जा रहा था 198 किलो गांजा, एक गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Sep 2026 07:38 PM IST
सार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को मिर्जापुर के मड़िहान स्थित बेला मंदिर के पास टीम ने नशा तस्करी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
198 kg of cannabis was being smuggled into Prayagraj in a truck under the guise of a coal shipment; one person
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को मिर्जापुर के मड़िहान स्थित बेला मंदिर के पास टीम ने नशा तस्करी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाले ट्रक चालक आरोपी मोहम्मद शाकिर बक्स के कब्जे से 198 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में पता चला कि आरोपी ओडिशा से कोयले की आड़ में गांजा को छिपाकर होलागढ़ सप्लाई करने जा रहा था।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी से टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है।एसटीएफ के मुताबिक अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के संबंध में लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रभारी जय प्रकाश राय की टीम ने ट्रक को रोककर तलाशी ली। ट्रक में लदे कोयले के नीचे बोरियों में गांजा छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह रायगढ़ा से गांजा लाकर प्रयागराज और आसपास के जिलों में ऊंचे दाम पर बेचता है। वह प्रयागराज के होलागढ़ इलाके के हंसराजपुर निवासी अभिषेक शुक्ला उर्फ अभिषेक त्रिपाठी उर्फ गुरुजी के कहने पर ट्रक लेकर ओडिशा के रायगढ़ा गया था। वहां पर उसकी मुलाकात गाजीपुर के रहने वाले रजत सिंह और रायगढ़ा के रही शुभम सिंह से हुई थी। रजत सिंह रायगढ़ा में ढाबा चलाता है। आरोप है कि रजत सिंह और शुभम सिंह ने ट्रक में कोयले की आड़ में बोरियों में गांजा लोड कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेप पहुंचाने के एवज में मिलते थे एक लाख रुपये

एसटीएफ को आरोपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य कई वर्ष से गांजा की तस्करी कर रहे हैं और पहले भी कई बार सप्लाई की जा चुकी है। खेप बेचने से होने वाला मुनाफा आपस में बांटा जाता था। गांजे की खेप तय स्थान तक पहुंचाने के एवज में उसे एक लाख रुपये अलग से दिए जाते थे। आरोपी ने बताया कि पकड़ा गया ट्रक उसका अपना है। खेप पहुंचाने के बदले उसे एक लाख रुपये अलग से मिलने थे। पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मिर्जापुर के मड़िहान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed