{"_id":"5c2ba53ebdec2256d571899f","slug":"191546364222-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषित 34 छुट्टियों में सात रविवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषित 34 छुट्टियों में सात रविवार को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोषित 34 छुट्टियों में से सात रविवार को
0 बेसिक शिक्षा परिषद ने अवकाश सूची जारी की
0 छह छुट्टियों पर शिक्षक-विद्यार्थियों को आना होगा स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए अवकाश सूची जारी कर दी गई है। सचिव रूबी सिंह की ओर से जारी सूची में वर्ष 2019 में कुल 34 अवकाश शामिल हैं। इनमें से सात रविवार को पड़ रहे हैं, जबकि छह छुट्टियों को शिक्षक कार्य स्थगित रहेगा लेकिन शिक्षकों-विद्यार्थियों को स्कूल आना होगा। वहीं रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन 15 अगस्त को पड़ने से भी एक छुट्टी कट जाएगी।
सचिव की ओर से जारी अवकाश सूची में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 19 फरवरी को संत रविदास जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, स्वतंत्रता दिवस/ रक्षाबंधन 15 अगस्त, महात्मा गांधी जयंती दो अक्तूबर, सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती 31 अक्तूबर को विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती रविवार के दिन पड़ने के चलते एक रविवार के एक अवकाश को भी शिक्षकों को विद्यालय आना होगा। सचिव की ओर से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि उपर्युक्त अवकाश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मान्य होंगे। निर्देश के अनुसार मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार एक दिन आगे-पीछे हो सकते हैं। सचिव ने कहा है कि हरि तालिका तीज, हरियाली तीज, करवाचौथ, संकठी चतुर्थी, हलषष्ठी, ललही छठ, जीउतिया व्रत, अहोई अष्टमी का अवकाश केवल अध्यापिकाओं एवं बालिकाओं के लिए होगा। विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून के बीच होगा।