फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान का मांगा ब्योरा

शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान का मांगा ब्योरा

Wed, 15 Nov 2017 09:26 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान का मांगा ब्योरा
शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान का मांगा ब्योरा
विज्ञापन

0 नौ नवंबर को सर्व शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी बीएसए को पत्र जारी कर तीन दिन में मांगी थी भुगतान की सूचना
0 तय समय पर सूचना न उपलब्ध कराने पर दो दिन पहले फिर जारी किया गया पत्र, कई बीएसए ने अब भी नहीं उपलब्ध कराया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शिक्षामित्रों को मानदेय का शत-प्रतिशत भुगतान हो गया या नहीं, इसकी फिलहाल सर्व शिक्षा अभियान परियोजना परिषद के पास कोई सूचना नहीं है, क्योंकि अक्तूबर में बढ़े मानदेय का आदेश जारी होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने भुगतान के संबंध में परियोजना परिषद सूचना अब तक उपलब्ध ही नहीं कराई। अपर परियोजना निदेशक राजकुमार वर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी बीएसए को तत्काल मानदेय राशि के भुगतान की सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने साफ किया है कि शासकीय कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सर्वोच्च अदालत से जुलाई में समायोजन रद्द होने के बाद प्रदेश सरकार ने सितंबर में शिक्षामित्रों का मानदेय साढ़े तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने का फैसला लिया। इसके बाद मानदेय के लिए अक्तूबर में रकम जारी की गई और सभी बीएसए को 25 अक्तूबर के पहले शिक्षामित्रों को इसके भुगतान का आदेश दिया गया। फिर परियोजना परिषद ने नौ नवंबर को पत्र जारी कर सभी बीएसए से मानदेय भुगतान की सूचना तीन दिन में उपलब्ध कराने का फरमान जारी किया लेकिन ज्यादातर बीएसए ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

ऐसे में अपर परियोजना निदेशक ने दो दिन पहले फिर सभी बीएसए को पत्र जारी कर मानदेय भुगतान की सूचना तत्काल ई-मेल पर भेजने का निर्देश दिया लेकिन कुछ बीएसए ने इस आदेश के बावजूद सूचना नहीं भेजी। अपर निदेशक ने शासकीय कार्य में उदासीनता बरतने का मामला मानते हुए सूचना न उपलब्ध कराने वाले बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed