फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एक और बाधा पार करते ही रेलवे में नौकरी पक्की

एक और बाधा पार करते ही रेलवे में नौकरी पक्की

Thu, 15 Jun 2017 07:51 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
एक और बाधा पार करते ही रेलवे में नौकरी पक्की
एक और बाधा पार करते ही रेलवे में नौकरी पक्की
विज्ञापन

0 एसएसएम, जेएए, वरिष्ठ लिपिक सह टंकण के तीसरे चरण की परीक्षा 29 और 30 जून को
0 आरआरबी इलाहाबाद कराएगा परीक्षा, नोएडा में बनाया गया है परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। एक और बाधा पार करते ही सैकड़ों युवाओं की रेलवे में नौकरी पक्की है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के असिस्टेंट स्टेशन मास्टर, जूनियर एकाउंट क्लर्क असिस्टेंट कम टाइपिस्ट एवं सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के तृतीय चरण की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 29 एवं 30 जून को होगी। इस परीक्षा में छह हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शिरकत करेंगे। परीक्षा पास करने के बाद सफल परीक्षार्थियों को नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे।

आरआरबी इलाहाबाद की ओर से पिछले वर्ष ही नॉन टेकिभनकल पॉपुलर कैटेगरी के असिस्टेंट स्टेशन मास्टर (एएसएम), वाणिज्यिक प्रशिक्षु (सीए), यातायात प्रशिक्षु, गुड्स गार्ड, कनिष्ठ सहायक सह टंकण (जेएए), वरिष्ठ लिपिक सह टंकण, यातायात सहायक आदि पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। तब पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा 28 मार्च से 30 अप्रैल के मध्य हुई थी। इसमें सफल 34914 परीक्षार्थियों की द्वितीय चरण की परीक्षा 17 जनवरी से 19 जनवरी 2017 के मध्य विभिन्न केंद्रों में दी। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक एएसएम और जेएए, वरिष्ठ लिपिक सह टंकण की द्वितीय चरण की परीक्षा में सफल परीक्षार्थी अब 29 एवं 30 जून को तृतीय चरण की परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए नोएडा में केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया एप्टीट्यूट टेस्ट में 6630 एवं जेएए और वरिष्ठ लिपिक के 209 अभ्यर्थियोें को टाइपिंग स्किल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। संबंधित परीक्षार्थी आरआरबी की वेबसाइट से अपने ई कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed