फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हाईकोर्ट की फटकार पर चुनाव आयोग ने हटाया कब्जा

हाईकोर्ट की फटकार पर चुनाव आयोग ने हटाया कब्जा

Wed, 20 Feb 2019 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट की फटकार पर चुनाव आयोग ने हटाया कब्जा
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

000000000000

हाईकोर्ट की फटकार पर चुनाव आयोग ने हटाया कब्जा
प्रयागराज। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप और कड़ी टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग ने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गाजियाबाद परिसर को खाली कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी गाजियाबाद ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कॉलेज परिसर खाली करने की जानकारी दी। कॉलेज में 2009 के लोकसभा चुनाव के समय से चुनाव आयोग ने ईवीएम मशीनों सहित कई चुनाव संबंधी सामान रखे थे। इसकी वजह से कॉलेज में शैक्षणिक कार्य में बाधा आ रही थी। वैकल्पिक स्थान उपलब्ध न होने के कारण कॉलेज के प्राचार्य के बार-बार अनुरोध के बाद भी कॉलेज परिसर खाली नहीं किया जा रहा था। जितेंद्र वर्मा ने जनहित याचिका दाखिल कर कोर्ट में यह मामला उठाया था। याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल तथा न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की खंडपीठ ने सुनवाई की। जिलाधिकारी के हलफनामे के बाद कोर्ट ने याचिका निस्तारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed