{"_id":"5c2e5b9abdec22569a51bc69","slug":"181546541978-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिपवक्ता संरक्षण बिल पर मंथ्न करने जुटेगे प्रदेश भर क वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिपवक्ता संरक्षण बिल पर मंथ्न करने जुटेगे प्रदेश भर क वकील
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता संरक्षण बिल लागू कराने को जुटेंगे प्रदेश भर के वकील
0 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बुलाई सभी अधिवक्ता संघों की बैठक
प्रयागराज। अधिवक्ता संरक्षण बिल के प्रावधानों पर विचार करने और इसे प्रदेश में लागू करवाने के लिए प्रदेश भर के अधिवक्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट में जुटेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इसकी पहल करते हुए शनिवार पांच जनवरी को प्रदेश भर के जिला अधिवक्ता संघों की बैठक बुलाई है। संगठनों की सभा बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल में होगी।
बार के महासचिव एसी तिवारी के मुताबिक अधिवक्ताओं के सम्मेलन में पारित सुझावों को 11 जनवरी को सात जजों की वृहदपीठ के समक्ष रखा जाएगा। सभा में एल्डर कमेटी के चेयरमैन और पूर्व महाधिवक्ता वीसी मिश्र भी मौजूद रहेंगे। वृहदपीठ द्वारा सात दिसंबर 2018 को पारित आदेश पर भी सभा में विचार किया जाएगा। इस आदेश में वृहद पीठ ने हाईकोर्ट सहित सभी जिला न्यायालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा मजबूत आदि के संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। पीठ ने मुख्य सचिव को तलब भी किया है। सरकार द्वारा विशेष कानूनों का निर्माण करने के बाद उसके लिए अदालतों की व्यवस्था न करने पर भी वृहदपीठ ने सवाल उठाया है। ग्राम अदालतों के गठन पर भी सरकार से जानकारी मांगी है। इन सब मुद्दों पर 11 जनवरी को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन