फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कोहरे में पिट रही टे्नें, यात्री परेशान

कोहरे में पिट रही टे्नें, यात्री परेशान

Fri, 22 Dec 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
कोहरे में पिट रही टे्नें, यात्री परेशान
कोहरे में पिट रही ट्रेनें, यात्री परेशान
विज्ञापन

- प्रयागराज, दुरंतो, ब्रह्मपुत्र मेल, मुरी एक्सप्रेस घंटों रही लेट
- प्लेटफार्म पर यात्री हो रहे परेशान, टिकट निरस्त कराने को भीड़
इलाहाबाद। रेल परिचालन में कोहरे का कहर इस कदर असर डाल रहा है कि वीआईपी ट्रेेन प्रयागराज एक्सप्रेस और दुरंतो जैसी ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को जंक्शन पर आने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेेनें 3 से 11 घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की फजीहत हो रही है। परेशान यात्रियों ने बड़ी संख्या में आरक्षित टिकट निरस्त कराए।
बृहस्पतिवार को प्रयागराज एक्सप्रेस और दूरंतो तीन घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। ट्रेन में यात्री और प्लेटफार्म पर उन्हें लेने आए परिवारीजन परेशान हुए। वहीं डाउन में स्वतंत्रता सेनानी 11.30 घंट, नंदन कानन 4.30 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 4 घंटे ब्रह्मपुत्र मेल 10.20 घंटे तथा रीवा एक्सप्रेस 3.15 घंटे देरी से जंक्शन पर आईं। वहीं अप लाइन की ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे, नार्थईस्ट 7 घंटे, मूरी एक्सप्रेस 3.30 घंटे, कालका मेल 3 घंटे और मगध सर्वाधिक करीब 11 घंटे विलंबित रही। ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों को भारी पड़ रहा है। यात्रा के लिए साथ लाया गया भोजन प्लेटफार्म पर ही समाप्त हो जा रहा है। टिकट निरस्त कराने वालों की लाइन लगी रही। शाम तक दो से अधिक लोगों ने जंक्शन और रामबाग में अपने आरक्षित टिकट निरस्त कराए। रात में इनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बादलों की दादागिरी में छुपता रहा सूरज, छाया कोहरा
-बर्फीली हवाओं से रात का पारा 2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का
इलाहाबाद। दिसंबर के अंत में भी मौसम के तेवर समझ में नहीं आ रहे हैं। पारे में उतार चढ़ाव का अंतर कम है लेकिन बर्फीली हवाएं सूखी कंपाने वाली ठंड का एहसास करा रही हैं। बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही इस कदर रही कि सूरज छिपा ही रहा। देर रात घना हुआ कोहरा सुबह तक परेशानी का कारण बना। अधिकतम तापमान में मामूली तो रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल तीखी ठंड में बाधा बने हैं। इनके बरसने की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सोकर उठे लोगों को धुंध और कोहरे का कारण परेशानी हुई। कंपाने वाली ठंड में तेज हवाएं शरीर में नश्तर की तरह चुभती रहीं। परेशान लोगों ने दिन भर धूप का इंतजार किया लेकिन प्रयास सफल नहीं रहा। आसमान में छाए बादल सूरज पर ओट बनाए रहे। इस कारण वातावरण में नमी बरकरार रही। रात का पारा लुढ़कने से गलन बढ़ी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दिन का तापमान कम होते ही ठंड कहर बरपाएगी।

- मौसम की मार से हर घर में है कोई न कोई बीमार, अस्पतालों में भीड़
मौसम की मार से हर घर में कोई न कोई बीमार है। अस्पतालों की ओपीडी में भीड़ बढ़ी है। चेस्ट पेन की शिकायत लेकर पहुंचने वालों की संख्या अधिक है। एसआरए अस्पताल में बीते 24 घंटे में छाती में जकड़न और सांस में तकलीफ की शिकायत लेकर पहुंचने वाली की संख्या 150 के पार रही। पांच मरीजों को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक उन्हें हार्टअटैक आया। वहीं निजी अस्पतालों के आईसीयू भी फुल चल रहे हैं। रात के समय गंभीर हालत में लोगों को इलाज के लिए एक से दूसरे अस्पताल भागना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed