फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीएचयू आयुष पीजी कोर्स में प्रवेश की छूट

बीएचयू आयुष पीजी कोर्स में प्रवेश की छूट

Tue, 31 Oct 2017 08:34 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू आयुष पीजी कोर्स में प्रवेश की छूट
बीएचयू में आयुष पीजी कोर्स में प्रवेश लेने की छूट
विज्ञापन

0 राष्ट्रीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जरिए प्रवेश लेने पर चल रही सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयुष पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा के जरिए दाखिला लेने की फिलहाल छूट दे दी है। इस पूर मामले को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम जारी करने पर लगी रोक हटा ली है और दो सप्ताह के भीतर काउंसलिंग कर प्रवेश लेने के लिए कहा है।
याचिका दाखिल कर बीएचयू को आयुष पीजी कोर्स में अलग से परीक्षा कराकर प्रवेश लेने पर रोक लगाने की मांग की गई है। कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा के जरिए ही प्रवेश लिया जाए। हाई कोर्ट ने कहा कि याचिका पर विस्तृत जवाब दाखिल होना है। आयुष मंत्रालय को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने करने के लिए कहा है। डॉ. प्रदीप कुमार मौर्य और अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल और न्यायमूर्ति अजय भनोट की पीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन

याचिका के अनुसार आयुष मंत्रालय ने वर्ष 2017-18 में राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया। इसकी अधिसूचना जारी कर सभी राज्यों को पालन करने का निर्देश दिया गया। प्रवेश परीक्षा के लिए 21 जून 2017 को विज्ञापन जारी हुआ और बीएचयू ने अपने यहां 25 जून 2017 को विज्ञापन जारी कर अलग से प्रवेश परीक्षा कराई। हाईकोर्ट ने इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी थी। बीएचयू का कहना है कि वह राष्ट्रीय महत्व का केंद्रीय विश्वविद्यालय है उसे अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का अधिकार है। आयुष मंत्रालय की अधिसूचना में प्राइवेट संस्थान और राज्य विश्वविद्यालयों पर रोक लगाने को कहा गया है। बीएचयू इस श्रेणी में नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed