{"_id":"598b25c24f1c1be4668b45ac","slug":"181502291394-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई, ईडी से डरा रही भाजपा, अंधकार में लोकतंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई, ईडी से डरा रही भाजपा, अंधकार में लोकतंत्र
Updated Wed, 09 Aug 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई, ईडी से डरा रही भाजपा, अंधकार में लोकतंत्र
0 केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ ‘देश बचाओ देश बनाओ’ सभा में सपा ने दिखाई ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
समाजवादी पार्टी ने ‘क्रांति दिवस’ के बहाने बुधवार को ताकत दिखाई। ‘देश बचाओ देश बनाओ’ के अंतर्गत नेताओं और कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर जमावड़ा हुआ। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी की ओर से आयोजित पहली जनसभा में शामिल नेता केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ गरजे।
हालांकि , कलेक्ट्रेट स्थित टैंपो स्टैंड पर आयोजित सभा में कई स्थानीय नेता नहीं दिखाई दिए। इसे लेकर भी चर्चा होती रही। जनसभा के प्रभारी पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता जगदेव सिंह यादव ने केंद्र और राज्य सरकार को गरीब, किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक विरोधी बताया। उन्होंने भाजपा नेताओं को तानाशाह बताया। जगदेव ने पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में प्रदेश को आगे बढ़ाने की अपील की। सपा नेताओं ने भाजपा पर लोकतंत्र को अंधेरे में ले जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स आदि विभागों का भय दिखाकर दूसरे दल के नेताओं, विधायकों, एमएलसी को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से फ्लाप है। जनसभा के सहप्रभारी राधेश्याम सिंह पटेल ने भाजपा पर सपा सरकार की अनेक जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया। पूर्व पार्षद विजय वैश्य ने भाजपा पर विधायकाें के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवातव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष की अपील की। जनसभा में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रामपूजन पटेल, कमल सिंह यादव, पंधारी यादव, हाजी परवेज अहमद, समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव बाबूराम यादव, अंसार अहमद, दान बहादुर मधुर, प्रशांत सिंह, सत्यवीर मुन्ना, जोख लाल यादव, धर्मराज सिंह पटेल, ऋचा सिंह, संतोष सक्सेना, डॉ.सविंद्र यादव, निधि यादव, संदीप यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सीएम का पुतला दहन किया
जनसभा स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझाेंक हुई। इससे वहां तनाव बढ़ गया था। पुतला दहन करने वालों में आशीष पांडेय, मुशीर अहमद, मोहित यादव, नमन मिश्रा, उत्कर्ष द्विवेदी आदि शामिल रहे। आंदोलन के तहत समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रामलखन ‘ननकऊ यादव’ की अगुवाई में कार्यकर्ता तेलियरगंज, सलोरा आदि क्षेत्रों में जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जुलूस में वीरू पासी, शान यदुवंशी, अकरम खान, आकाश, कुंदन पाल आदि शामिल रहे। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव की अगुवाई में अनुराग सहगल, संदीप विश्वकर्मा, कमल सिंह, सचिन यादव आदि ने लल्ला चुंगी, लक्ष्मी टाकीज क्षेत्रों में जुलूस निकालते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचे।