फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Fri, 04 Jan 2019 10:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
फोटो है-----
विज्ञापन

डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध किया विरोध
केंद्र सरकार को दी हड़ताल की चेतावनी, बगैर संशोधन तीन बिलों पर जताई नाराजगी
आईएमए ने कहा- डॉक्टरों के पेशे को दागी कहना बंद करे सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। डॉक्टरों ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए काला फीता बांधकर काम किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर एएमए ने शुक्रवार को नए सभागार में सभा की। डॉक्टरों ने कहा कि नई व्यवस्था लागू हुई तो देश में चिकित्सीय शिक्षा और इलाज की व्यवस्था महंगी हो जाएगी। डॉक्टरों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि बगैर संशोधन नेशनल मेडिकल कमीशन सहित अन्य दोनों बिलों को सदन में रखा गया तो डॉक्टर हड़ताल पर को मजबूर होंगे। इस संबंध में ज्ञापन भी आईएमको के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा गया।
देश भर के डॉक्टर नेशनल मेडिकल बिल, कंज्यूमर प्रोटेक्शन बिल और आईएमसी बिल के मसौदे में संशोधन की मांग कर रहे हैं। विरोध दिवस मना रहे आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि सरकार चिकित्सीय पेशे को दागी कहकर बदनाम करना बंद करें। एक या दो लोगों पर आरोप लगने का मतलब ये नहीं कि चिकित्सीय पेशा ही भ्रष्टाचार में डूबा है।
विज्ञापन

डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि इन तीन बिलों के पारित होने से क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर और छोटे नर्सिंग होम संचालक प्रभावित होंगे। कॉरपोरेट सेक्टर का मेडिकल क्षेत्र में आधिपत्य होगा। डॉ. युगांतर पांडेय ने इन बिलों को डॉक्टर और मरीज के संबंध में दरार डालने वाला बताया। डॉ. एसकेएस चौहान और डॉ. सुजीत सिंह ने कहा कि इसके दूरगामी परिणाम होंगे। मरीजों को महंगा इलाज मिलेगा। डॉ. बीके मिश्रा ने कहा कि इससे चिकित्सकीय पेशा प्रभावित होगा। अफसरशाही को बढ़ावा मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढे़गा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में सरकारी चिकि त्सकों की भूमिका न के बराबर रही। सभा में डॉ. राधारानी घोष, डॉ. राजेश मौर्या, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. अनूप चौहान, डॉ. सुभाष वर्मा,डॉ. अभिनव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed