{"_id":"5b81b7a842c792464d1bb56c","slug":"171535227816-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन पर ट्रेनों और बसों में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन पर ट्रेनों और बसों में बढ़ी भीड़
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा बंधन पर ट्रेनों और बसों में बढ़ी भीड़
0 रोडवेज को चलानी पड़ी अतिरिक्त बसें
0 जनरल कोच में तब्दील हो गए तमाम ट्रेनों के स्लीपर कोच
इलाहाबाद। रक्षा बंधन के एक दिन पहले ट्रेनों और बसों में जमकर भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद से ही इलाहाबाद जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। शाम तक जंक्शन के सभी प्लेटफार्म भीड़ से ठसाठस हो गए। इस दौरान तमाम ट्रेनों के स्लीपर कोच भीड़ के चलते जनरल कोच में तब्दील हो गए। यही स्थिति रोडवेज बसों की भी रही। शाम को सिविल लाइंस बस स्टेशन भीड़ एकाएक बढ़ गई। हालांकि रोडवेज की ओर से स्पेशल बसों का इंतजाम किया गया था, लेकिन भीड़ के चलते यह इंतजाम नाकाफी साबित हुआ।
रोडवेज की ओर से इस बार 24 अगस्त से ही अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। शुक्रवार को ज्यादा अतिरिक्त बसें चलाने की नौबत नहीं आई, लेकिन शनिवार को यात्रियों की भीड़ की वजह से सौ से ज्यादा अतिरिक्त बसें चलानी पड़ी। गोरखपुर, फैजाबाद रूट पर यात्रियों की भीड़ कुछ ज्यादा ही रही। उधर इलाहाबाद जंक्शन पर संगम, नौचंदी आदि एक्सप्रेस ट्रेनों की रवानगी के दौरान भीड़ का दबाव बढ़ गया। संगम के तमाम स्लीपर कोचोें में जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्री चढ़ गए। इस वजह से उन यात्रियों को दिक्कत हुई जिनके रिजर्वेशन स्लीपर कोच में थे। रात में चौरीचौरा एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर भी यात्रियों में खूब धक्का मुक्की हुई।