{"_id":"59f38dd04f1c1bd1538b97e8","slug":"171509133776-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद जिला कचहरी से महत्वपूर्ण खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद जिला कचहरी से महत्वपूर्ण खबरें
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो कांफ्रेंसिंग से दी कलराज मिश्र ने गवाही
0 जवाहर हत्याकांड : सुनवाई के दौरान पेश हुए करवरिया बंधु
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जवाहर हत्याकांड में पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराया। बचाव पक्ष के गवाह के रूप में उन्होंने कोर्ट द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि 13 अगस्त 1996 को शाम साढ़े छह बजे से वह भाजपा कार्यालय लखनऊ में बतौर प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित थे। विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए कार्यकर्ता आए थे। उसी समय कपिलमुनि करवरिया से भी मुलाकात हुई थी।
कलराज मिश्र ने बयान में आगे कहा, 14 अगस्त की सुबह अखबार और अन्य माध्यम से मुझे जानकारी हुई कि जवाहर यादव पंडित की हत्या हो गई है। हत्याकांड में कपिलमुनि का नाम आने से मुझे आश्चर्य हुआ था। बाद में कपिलमुनि की पत्नी ने एक अर्जी मामले की सीबीसीआईडी से निष्पक्ष जांच के लिए राज्यपाल को संबोधित करते हुए दी थी, जिसके लिए मैंने आग्रह किया था।
प्रकरण की सुनवाई एडीजे रमेश चंद्र ने जिला न्यायालय स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग सेंटर में की। सुनवाई के दौरान मामले के आरोपी करवरिया बंधु, सीबीसीआईडी के अधिवक्ता, वादी के अधिवक्ता धारा सिंह, विशेष लोक अभियोजक रणेंद्र प्रताप सिंह, बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ताराचंद्र गुप्ता, प्रदीप जायवाल उपस्थित रहे। कलराज मिश्र दिल्ली स्थित एनआईसी केंद्र में लगभग 12 बजे उपस्थित हुए, जहां से उन्हाेंने गवाही दी। गवाही 45 मिनट तक चली। अभियोजन की ओर से जिरह की गई। बचाव पक्ष की ओर से एक अन्य गवाह डॉ. जितेंद्र सिंह फोरेंसिक एक्सपर्ट को पेश किया गया। गवाह ने वादी सुलाकी यादव और प्रेम सिंह से हुई वार्ता की सीडी में आवाज की जांच की थी। प्रकरण में अगली सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी।