{"_id":"59a1cada4f1c1b83108b49d8","slug":"171503775450-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर्य मिस्टर, प्राची मिस फ्रेशर चुनीं गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर्य मिस्टर, प्राची मिस फ्रेशर चुनीं गई
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौर्य मिस्टर, प्राची मिस फ्रेशर चुनी गईं
0 एमएनएनआईटी में नव प्रवेशी छात्रों के लिए फ्रेशर फंक्शन ‘स्वागत’ का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) शनिवार को नव प्रवेशी छात्रों के लिए फ्रेशर फंक्शन ‘स्वागत’ का आयोजन किया गया। इस दौरान नए एवं पुराने छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। ‘स्वागत’ के दौरान पूरा मंच विभिन्न प्रदेशों की कलाओं का संगम बन रहा। फ्रेशर फंक्शन में सौर्य पंत मिस्टर फ्रेशर और प्राची पांडेय मिस फ्रेशर चुनीं गईं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गरबा, भांगड़ा एवं कठ-पुतली का प्रदर्शन किया। एमएनएनआईटी के एमपी बिरला हाल में आयोजित फंक्शन में छात्रों ने 20 दिन की तैयारी के बाद नृत्य एवं गीत के साथ गंभीर एवं हास्य नाटकों की प्रस्तुति की। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गारबा के दौरान छात्राओ ने ‘हो-हो शुभारंभ हे शुभारंभ मंगल बेला आई’ की संगीतमयी प्रस्तुति की। भांगड़ा में छात्र-छात्राओं ने ‘दिल ले गई कुड़ी’ गीत पर हॉल में मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कठपुतली में कोलावरी डी की मोहक प्रस्तुति हुई।
संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने नव प्रवेशी छात्रों का उत्साहवर्धन करने के साथ उन्हें संस्थान के नियमों की जानकारी दी। नव प्रवेशी बीटेक, एमसीए, एमबीए तथा एमएससी के छात्रों के साथ सभी डीन, विभागाध्यक्ष, मुख्य संरक्षक, संरक्षक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद रहे। समारोह की पूरी तैयारी प्रो. शिवदत्त कुमार, प्रो.विजया भदौरिया के निर्देशन में पूरी हुई। आयोजन समिति में बीटेक अंतिम वर्ष के प्रतीक साहू (स्टीयरिंग अध्यक्ष), रियाज़ पंजवानी, अंकित शर्मा, अनुपम मिश्रा, माधव भारद्वाज, मनु निगोटिया, प्रशांत विस्सा, समर्थ शुक्ला, साकिब जावेद तथा शाज़ नूर, तृतीय वर्ष के विवेक कुमार झा, असद ज़ुबेरी, आयुष्मान सिंह, ज्योतिर्मय द्विवेदी, कुशाग्र शुक्ला, निखिल अथ्रेया, राष्ट्रशेखर मौर्या, शशांक गुप्ता तथा यशराज राठौर के साथ अन्य छात्रों एवं शिक्षकों ने सहयोग किया।