{"_id":"598b26b64f1c1b783e8b46d0","slug":"171502291638-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 13 को विहिप मनाएगी अखंड संकल्प दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 13 को विहिप मनाएगी अखंड संकल्प दिवस
Updated Wed, 09 Aug 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार 13 को विहिप मनाएगी अखंड संकल्प दिवस
इलाहाबाद। विश्व हिंदू परिषद की ओर से अखंड संकल्प दिवस इस बार 14 की बजाय 13 अगस्त को मनाया जाएगा। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में बताया गया कि 14 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व होने की वजह से ही भारत अखंड संकल्प दिवस इस बार 13 अगस्त को मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत पाकिस्तान बंटवारे के दिन होने वाला यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस बार यह कार्यक्रम केपी कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया है। अश्विनी के अनुसार संगठन की 13 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जुटाने की तैयारी की गई है। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री ने छह दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। कहा कि इस दौरान अखंड भारत संकल्प दिवस, विहिप का स्थापना दिवस, बजरंग दल भर्ती अभियान, सत्संग, वाल्मिीकि जयंती और छह दिसंबर को बाबरी विध्वंस के दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा।