फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   16593 teachers of Prayagraj will vote in teacher MLC election

MLC Election : शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रयागराज के 16593 शिक्षक करेंगे मतदान

Thu, 29 Dec 2022 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 10:40 PM IST
सार

वर्तमान एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 12 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए 30 जनवरी को मतदान होगा। दो फरवरी को मतगणना शुरू होगी। प्रयागराज में 16593 वोटरों के लिए 36 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
16593 teachers of Prayagraj will vote in teacher MLC election
चुनाव आयोग

विस्तार

इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ राजनीतिक दलों एवं प्रशासन ने तैयारी भी तेज कर दी है। प्रयागराज में कुल 16593 शिक्षक मतदान में हिस्सा लेंगे। 2016 में कुल 12923 मतदाता थे। इस तरह से इस बार 3670 वोटर बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


वर्तमान एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 12 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए 30 जनवरी को मतदान होगा। दो फरवरी को मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में 16593 वोटरों के लिए 36 केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के अलावा नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया झांसी में पूरी की जाएगी। ऐसे में मतदान के बाद बैलेट बॉक्स झांसी भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर लिस्ट पर है नजर
एमएलसी चुनाव के लिए दलों एवं दावेदारों ने भी तैयारी तेज कर दी है। इस चुनाव में हर बार नए सिरे से वोटर बनाए जाते हैं। ऐसे में दावेदारों के बीच अपने समर्थकों को मतदाता बनाने को लेकर भी होड़ रहती है। ऐसे में इस चुनाव में मजबूत दावेदारी की शुरुआत मतदाता फार्म भरे जाने एवं वौटर बनाने से ही शुरू हो जाती है।


इसमें राजनीतिक दलों के अलावा कई दावेदार भी लंबे समय से सक्रिय हैं। इसी क्रम में वर्तमान विधायक सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने जनसपंर्क तेज कर दिया है। वहीं सपा भी डॉ.एसपी पटेल को पहले ही दावेदार घोषित कर चुकी है। हालांकि, भाजपा समेत अन्य कई दलों ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed