{"_id":"5c30dd0bbdec2257071f6ea3","slug":"161546706187-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्\nशा- शटल बसों को सीमए ने दिखाई झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक् शा- शटल बसों को सीमए ने दिखाई झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा, शटल बसों को दिखाई झंडी
कुंभ मेला के लिए आईं 500 बसें और 500 ई-रिक्शा
बस में बैठकर पहुंचे केंद्रीय अस्पताल, स्वच्छता वाहनों को भी किया रवाना
प्रयागराज। कुंभ मेला क्षेत्र में ई-रिक्शा से आवागमन की सुविधा होगी। वहीं शहर में अलग-अलग मार्गों पर शटल बसें भी चलाई जाएंगी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्हें हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री बस में बैठकर केंद्रीय अस्पताल तक भी गए।
फाफामऊ, झूंसी और अरैल से मेला क्षेत्र में प्रवेश के लिए ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। इसके लिए छह लेन के दो मार्ग बनाए गए हैं। वहीं 500 ई-रिक्शा मंगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में शहर के भीतर शटल बसों की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए भी 500 बसें मंगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें भी हरी झंडी दिखाई।
मेला क्षेत्र में इस बार सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं। दावा है कि मेला क्षेत्र में कहीं भी गंदगी तथा कूड़े का ढेर नहीं दिखेगा। इसके लिए कांप्रैक्टर समेत अनेक वाहन मंगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें भी हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
000
नाविकों को बांटे लाइफ जैकेट
नाविकों को लाइफ जैकेट भी मिल गया। परेड में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उन्हें जैकेट प्रदान किया गया। नाविक इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे। नाविकों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाई।
000
मेला में प्रतिबंधित रहेंगे चार चक्का वाहन
0 मेला क्षेत्र में 500 ई-रिक्शा का संचालन शनिवार को शुरू हुआ। इनके अलावा अन्य किसी भी तरह के रिक्शा, आटो आदि वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन की कोशिश है कि चार पहिया वाहनों का मेला क्षेत्र में कम से कम प्रवेश हो। ऐसे में आम लोगों के वाहनों को भी रोके जाने की योजना है। केवल पास वाले वाहन ही जाएंगे।
000
पांच लाख वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था
0 कुंभ आयोजन के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए शहर को जोड़ने वाले मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उप मेलाधिकारी राजीव राय ने बताया कि हर प्रमुख मार्ग पर बने पार्किंग स्थलाें में पांच लाख से अधिक वाहन रखे जा सकेंगे। श्रद्धालुओं को कम से कम परेशानी हो इसके मद्देनजर मेला क्षेत्र से सटे भी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें करीब एक लाख वाहन रखे जा सकेंगे। इनमें टीवी, लॉकर, रेस्टोरेंट आदि की सुविधाएं भी मिलेंगी।
000
000
मेला में सुविधाओं का आवंटन भी बंद
प्रयागराज। मेला प्रशासन के कैंप में सुविधाओं के लिए लाइन लगाने वाले श्रद्धालुओं को अब निराशा हाथ लगेगी। मेला प्रशासन ने भूमि के बाद अब सुविधाओं का आवंटन भी बंद कर दिया है। उप मेलाधिकारी राजीव राय ने बताया कि पिछले कुंभ की तुलना में इस बार तीन गुना से भी अधिक सुविधाओं का आवंटन हो चुका है। इसकी वजह से वेंडर्स सुविधा लगाने में असमर्थ हो गए हैं। जबकि, इस बार वेंडर्स की संख्या भी बढ़ाई गई है। इसे देखते हुए सुविधाओं का आवंटन बंद कर दिया गया है।