फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आई के ने बनाई विजयी बढ़त

आई के ने बनाई विजयी बढ़त

Sun, 24 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
आई के ने बनाई विजयी बढ़त
आईके ने बनाई बढ़त, अनिल पीछे छूटे
विज्ञापन

0 हाईकोर्ट बार चुनाव
0 महासचिव पद पर कांटे की लड़ाई, एसी, जेबी और प्रभा में फंसा पेंच
0 पहले दिन दो हजार मतों की गिनती, फार्म दो की भी गणना आज से
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की शनिवार से हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आईके चतुर्वेदी ने पहले ही दिन विजयी बढ़त बना ली है। आईके अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी से लगभग दोगुने मतों से आगे चल रहे हैं। पहले दिन हुई दो हजार मतों की गणना में आईके को 809 मत, जबकि अनिल तिवारी को 428 मत प्राप्त हुए हैं।

वहीं महासचिव पद पर अभी भी कांटे की टक्कर चल रही है। अभी तक की गणना के अनुसार महासचिव पद लड़ाई त्रिकोणीय नजर आ रही है। शुरुआती रुझान में एसी तिवारी और जेबी सिंह के बीच कांटे की टक्कर नजर आई, मगर गिनती जैसे ही आगे बढ़ी पूर्व महासचिव प्रभाशंकर मिश्र ने तेजी से बढ़त लेते हुए नई चुनौती पेश की। चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि मतगणना मैन्युअली हो रही है, जिसे प्रत्याशी सीधे सीसीटीवी कैमरे के जरिए स्क्रीन पर देख सकते हैं। हर एक वोट को गिनते समय स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से दिखाया जा रहा है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दो हजार मतों की ही गणना हो सकी। शेष मतगणना रविवार को सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी। इसी क्रम में मतपत्र के फार्म दो की मतगणना रविवार को कमेटी रूम में प्रारंभ की जाएगी। फार्म दो में संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला और कोषाध्यक्ष के पद हैं। दोनों मतगणनाएं एक साथ होंगी। बार चुनाव में कुल 6639 मत पड़े हैं।
विज्ञापन


दो हजार मतों की गणनों में किसको मिला कितना वोट
पद- अध्यक्ष
1-अमरेंद्र पांडेय मत (35)
2-अनिल तिवारी (428)
3- आईके चतुर्वेदी (809)
4- आर वर्मा (114)
5- यूएन शर्मा (255)
6- वीपी श्रीवास्तव (347)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
1- एके मिश्र (267)
2-जमील अहमद (450)
3-पीयूष शुक्ला (314)
4-आएन ओझा (524)
5-शिव सिंह यादव (192)
6-एसपीके त्रिपाठी (197)
महासचिव
1-अमित कुमार (151)
2-एसी तिवारी (468)
3- जेबी सिंह (389)
4-प्रभाशंकर मिश्र (334)
5-राजीव शुक्ल (45)
6- राजेश सिंह (139)
7- सुमन यादव (199)
8-विक्रांत पांडेय (252)
संयुक्त सचिव प्रशासन
1- धर्मेंद्र कुमार यादव (129)
2-गौतम मिश्र (107)
3- मनु शर्मा (376)
4-प्रशांत सिंह (368)
5-प्रियदर्शीे त्रिपाठी (222)
6- राजीव द्विवेदी (193)
7-राकेश सिंह (36)
8- रामललित चौधरी (63)
9- संजय सिंह (143)
10-सौरभ श्रीवास्तव (238)
11-उलझन सिंह बिंद (238)
12-विनोद कुमार तिवारी (39)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed