{"_id":"5a0b10444f1c1bce408b6aab","slug":"161510674500-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव
Updated Tue, 14 Nov 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलों के स्टार प्रचारकों की सूची से भी महिलाएं गायब
संसद में 33 फीसदी आरक्षण की मांग करने वाले दल भी खामोश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नगर निगम में मेयर तथा पार्षदी के चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। बड़े नेताओं की सभाओं का दौर भी शुरू हो गया है लेकिन इन सभाओं से महिला नेता गायब हैं। स्थानीय स्तर पर पार्षदी की महिला सीट पर भी पुरुष चेहरा बने हुए हैं तो दलों के स्टार प्रचारकों की सूची में भी इन्हें जगह नहीं मिली है। कई दलों में तो एक भी महिला नेता प्रचार के लिए नहीं आएंगी। खास यह कि संसद में 33 फीसदी आरक्षण की वकालत करने वाले दल भी इस मामले में खामोश हैं। हालांकि, इसके पीछे गुजरात विधानसभा चुनाव को भी बड़ा कारण माना जा रहा है।
भाजपा प्रत्याशियों ने स्टार प्रचारकों की मांग की है। इनमें महिला नेताओं में स्मृति ईरानी, डॉ.रीता बहुगुणा, स्वाति सिंह का नाम शामिल है। हालांकि अभी इनकी सभाओं का कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। इसके विपरीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, कैबिनेट मंत्री डॉ.सिद्धार्थनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत कई बड़े नेताओं का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। वहीं कांग्रेस की ओर से तो प्रचार के लिए सिर्फ फिल्म कलाकार नगमा की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने बताया कि इसका पत्र भेज दिया गया है। सपा की ओर से किसी भी महिला नेता का नाम नहीं भेजा गया है। जिला प्रवक्ता दान मधुर ने बताया कि सांसद धर्मेंद्र यादव, इंद्रजीत सरोज, अहमद हसन के अलावा व्यापारी, अल्पसंख्यक आदि नेताओं की सभाओं की मांग की गई है। बसपा की ओर से भी किसी महिला नेता की सभा की घोषणा नहीं की गई है।