{"_id":"5d026574bdec226ddf27244b","slug":"1560438121416-allahabad-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी-ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी-ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 16 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी व ट्रिपलआईटी में 16
से काउंसलिंग के लिए पंजीकरण
0 14 जून को जेईई एडवांस के रिजल्ट के बाद जोसा शुरू करेगी प्रवेश प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। देश के 23 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (ट्रिपलआईटी), 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) और सरकारी संस्थानों में प्रवेश के लिए 16 जून को काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसा माना जा रहा है कि 14 जून को जेईई एडवांस के रिजल्ट में सफल अभ्यर्थी आईआईटी में प्रवेश लेंगे तो वहीं असफल अभ्यर्थी एनआईटी एवं ट्रिपलआईटी में काउंसलिंग करवाएंगे। एनआईटी-ट्रिपलआईटी के प्रवेश के लिए गठित ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथारिटी (जोसा) 16 जून से काउंसलिंग के लिए विंडो ओपन करेगी।
ट्रिपलआईटी और एनआईटी में प्रवेश के लिए जोसा की ओर से सात राउंड की काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर स्पॉट राउंड का होगा। एनआईटी-ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए लागू 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए पहले से ही 10 फीसदी सीटें बढ़ाने का निर्देश दे दिया है। केंद्रीय संस्थानों को पहले वर्ष में10 फीसदी और अगले वर्ष में 15 फीसदी सीटें बढ़ाने को कहा गया है। कुल मिलाकर दो वर्ष में केंद्रीय संस्थानों में 25 फीसदी सीटें बढ़ जाएंगी। जोसा की वेबसाइट पर किस संस्थान में कितनी सीटें बढ़ीं, इसकी जानकारी 15 जून तक अपडेट कर दी जाएगी। जारी सूचना में कहा गया कि किस संस्थान में कितनी सीटें हैं, इसकी जानकारी ब्रांच के अनुसार दी जाएगी। एनआईटी-ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए जोसा की ओर से हेल्प डेस्क खोली जाएगी।