फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयागराज कुंभपर्व में किन्नर भी शाही स्नान हुआ शामिल

प्रयागराज कुंभपर्व में किन्नर भी शाही स्नान हुआ शामिल

Wed, 16 Jan 2019 02:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभपर्व में किन्नर भी शाही स्नान हुआ शामिल
प्रयागराज कुंभपर्व में किन्नर
विज्ञापन

अखाड़े ने किया शाही स्नान
0 किन्नर आचार्य लक्ष्मीनारायण फिर बोलीं, अखाड़े का रहेगा स्वतंत्र अस्तित्व
अमर उजाला ब्यूरो
कुंभ नगर। कुंभ पर्व के पहले शाही स्नान ‘मकर संक्रांति’ पर एक और इतिहास रचा गया। पहली बार प्रयागराज कुंभपर्व में किन्नर अखाड़ा, जूना अखाड़े के शाही स्नान जुलूस में शामिल हुआ। जुलूस में जूना के बाद अग्नि, आवाहन रहा। इसके बाद जूना के माईबाड़ा की माइयां और अंत में किन्नर अखाड़ा की आचार्य और महामंडलेश्वर सहित अन्य महामंडलेश्वर शामिल हुईं। उन्होंने जूना के संतों, महंतों के साथ ही डुबकी भी लगाई।
बाद में आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा, जूना के संतों के साथ शाही स्नान में डुबकी लगाना किन्नर अखाड़े के लिए उपलब्धि है। इसके साथ ही गोस्वामी तुलसीदासजी की ओर से कही गई पंक्ति ‘देव दनुज किन्नर नर श्रेणी, सादर मज्जहिं सकल त्रिवेणी’ की परिकल्पना पुन: फलीभूत हुई है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि किन्नर अखाड़ा, बिना अखाड़ा नाम हटाए और क्षौरकर्म तथा अन्य संस्कार किए हुए ही जूना के साथ आया है और अब सभी कार्यों में उसके साथ रहेगा।
विज्ञापन


केपी ट्रस्ट की ओर से बांटी गई चाय, मठरी
कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को कुंभ के पहले शाही स्नानपर्व पर संगम की ओर जाने और संगम की ओर से होकर आने वाले श्रद्धालुओं को आग्रहपूर्वक रोककर चाय बांटी गई, साथ ही नाश्ते में मठरी भी दी गई। केपी ट्रस्ट अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह की देखरेख में सुबह से लेकर देर शाम तक चले वितरण कार्यक्रम में महामंत्री एसडी कौटिल्य, संदीप श्रीवास्तव, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नानार्थियों, श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल
कुंभ के पहले शाही स्नानपर्व मकर संक्रांति पर शासन की ओर से अखाड़ों के शाही स्नान के दौरान और संगम सहित गंगा तथा यमुना के विभिन्न घाटों पर स्नानार्थियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। हेलीकॉप्टर जब फूल बरसाता रहा तो श्रद्धालुओं ने उसकी तस्वीरें भी उतारीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed