{"_id":"5f7f65668ebc3e9c0127ff33","slug":"15-asst-professors-will-get-appointment-city-news-ald288430680","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर पद के 15 चयनितों को मिलेगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के 15 चयनितों को मिलेगी नियुक्ति
Mon, 12 Oct 2020 02:20 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत चार विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सह शिक्षा का महाविद्यालय उपलब्ध न होने के कारण महीनों से इनकी नियुक्ति फंसी हुई थी। शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद अब उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन अभ्यर्थियों से कॉलेज आवंटन के लिए आवेदन मांगे हैं।
शारीरिक शिक्षा में एक, अर्थशास्त्र में एक, इतिहास में तीन और अंग्रेजी में 10 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां फंसी हुईं हैं। दरअसल, इनकी काउंसलिंग पूर्व में ही हो चुकी है। काउंसलिंग के दौरान महिला श्रेणी की तमाम अभ्यर्थियों ने ओपन कैटेगेरी में कॉलेज के विकल्प चुन लिए थे। इसकी वजह से उन्हें महिला महाविद्यालय आवंटित न होकर, सह महाविद्यालय आवंटित कर दिए गए। ऐसे में सह महाविद्यालयों में सभी पद भर गए और सीटें खाली न होने के कारण पुरुष वर्ग के चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए भटकते रहे। इन अभ्यर्थियों की फाइलें काफी समय से शासन स्तर पर लंबित थीं, लेकिन अब वहां से इनकी नियुक्ति के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उच्च शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव पांडेय की ओर से जारी पत्र में अभ्यर्थियों के नाम, उनके विषय और उन कॉलेजों के नाम दिए गए हैं, जहां सीटें रिक्त हैं। अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए संबंधित कॉलेजों के विकल्प चुनने हैं। शारीरिक शिक्षा विषय के लिए एक महाविद्यालय, अर्थशास्त्र के लिए चार, इतिहास के लिए दो और अंग्रेजी के चयनित अभ्यर्थियों के लिए आठ महाविद्यालयों के विकल्प अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में देने हैं।
विज्ञापन
इनमें से प्राथमिकता के आधार पर कोई एक कॉलेज आवंटित किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए चयनितों में शारीरिक शिक्षा विषय में श्याम लाल सिंह यादव, अर्थशास्त्र में अजय प्रकाश यादव, इतिहास में आशुतोष कुमार चौबे, तबरेज अनीस एवं अनिल कुमार अवस्थी और अंग्रेजी विषय में महबूब आलम, सुनील जोशी, बिल्टू खान, मनोज कुमार, रविकांत, वीरू राजभर, सतीश कुमार प्रजापति, देवेंद्र प्रसाद, बजरंगी लाल गुप्ता एवं राम जनम के नाम शामिल हैं।