{"_id":"5f74e655015f6f7ad656a733","slug":"14-detained-tried-to-burn-effigy-in-protest-against-hathras-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की घटना के विरोध में पुतला जलाने की कोशिश, 14 हिरासत में लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की घटना के विरोध में पुतला जलाने की कोशिश, 14 हिरासत में लिए गए
Thu, 01 Oct 2020 01:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
हाथरस की घटना के विरोध में प्रदर्शन करके एनएसयूआई से जुड़े छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर बुधवार को हाथरस की घटना के विरोध में एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की। इस दौरान छीनाझपटी एवं नोकझोंक में पुलिस ने 14 छात्रों को हिरासत में ले लिया। इविवि छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष और एनएसयूआई के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में छात्रों ने हाथरस में हुई घटना का विरोध किया।
पहले से सक्रिय पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी करके छात्रों को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने छात्रों से पुतला छीनने की कोशिश की तो छात्र पुलिसकर्मियों से उलझ गए। नोकझोंक के बाद पुलिस ने अखिलेश यादव, पूर्व महामंत्री अभिनव तिवारी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव, जितेश मिश्र, सत्यम कुशवाहा, कोमलाक्ष नारायण गिरी, अभिषेक यादव, प्रवीण प्रतापपुर, आनंद मौर्य, हरिकेश हैरी, अश्वनी यादव, मुरारी यादव, रितेश यादव आदि को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
वहीं, छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर अनशन पर बैठे समाजवादी छात्रसभा के अजय यादव सम्राट ने हाथरस की घटना की निंदा की। छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष आदिल हमजा, राहुल पटेल,मो. मुब्बाषिर हारुन, नवनीत यादव, अविनाश विद्यार्थी, मो. ओबादा, यशवंत यादव, हरेंद्र यादव आनंद संसद, संजय यादव मंत्री, विवेक राणा, शिवबली यादव, अभिषेक यादव, सिद्धार्थ, सुनील, ऋषि, अभिषेक ने प्रदेश सरकार के इस मामले में रवैये की निंदा की।