{"_id":"5b92de02867a557eab5abe9b","slug":"131536351746-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केपी ट्रस्ट चुनाव मुख्य खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केपी ट्रस्ट चुनाव मुख्य खबर
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केपी ट्रस्ट चुनाव: दावों, वायदों संग बिछने लगी बिसात
0 नामांकन आरंभ, पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रमोद ने लिया फार्म
अनिल सिद्धार्थ
इलाहाबाद। एशिया के सबसे बड़े ट्र्स्ट, कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट (केपी ट्रस्ट) के चुनाव का बिगुल बजने के बाद शुक्रवार से नामांकन आरंभ हुआ। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए लूकरगंज के प्रमोद कुमार ने फार्म लिया। ट्रस्ट मुख्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरे एक माह यानी छह अक्तूबर तक जारी रहेगी। हालांकि ट्रस्ट चुनाव में अभी तीन महीने से ज्यादा का वक्त है, लेकिन ट्रस्ट और प्रत्याशियों, दोनों के ही स्तर पर इसकी तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।
मोहल्ले-मोहल्ले बैठकें करके प्रत्याशी अपने दावों, वायदों के साथ वोटर से संपर्क साधने में जुटे हैं। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों तथा विदेशों में बैठे वोटर्स से भी प्रत्याशियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। फिलहाल ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह सहित डॉ.सुशील कुमार सिन्हा, डॉ.विवेक श्रीवास्तव, डॉ.केपी श्रीवास्तव, कुमार नारायण आदि शामिल हैं। वहीं पूर्व अध्यक्ष टीपी सिंह की सदस्यता का मामला फिलहाल उच्च न्यायालय में लंबित है। उम्मीदवारों में शामिल चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह दो बार तथा टीपी सिंह व डॉ.केपी श्रीवास्तव एक-एक बार अध्यक्ष रह चुके हैं।
नामांकन फार्म लेने के बाद केपी ट्रस्ट अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा, ट्रस्ट के उद्देश्यों की पूर्ति के साथ ही उसे और बेहतर बनाया तथा विस्तार दिया जाएगा। कोशिश होगी कि ट्रस्ट की संपत्तियों के संरक्षण के साथ उसकी आय बढ़ाने के अन्य स्रोत भी बने।
विज्ञापन
वहीं केपी ट्रस्ट अध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉ.सुशील कुमार सिन्हा का कहना है कि ट्रस्ट की स्थापना शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए की गई थी। इन उद्देश्यों की पूर्ति से ही ट्रस्ट और समाज दोनों मजबूत होगा। ट्रस्ट की मजबूती को ऑनलाइन मेंबरशिप भी होनी चाहिए।
0 तकरीबन इकतीस हजार वोटर
केपी ट्रस्ट चुनाव में देश और देश से बाहर के तकरीबन इकतीस हजार वोटर अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान दिसंबर के अंतिम सप्ताह में संभावित है।
0 महासचिव सहित कई पद नामित
केपी ट्रस्ट के लिए एक अध्यक्ष और बीस कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा। वहीं अध्यक्ष की ओर से महामंत्री सहित तीस कार्यकारिणी सदस्यों को नामित किया जाएगा। कार्यकारिणी समिति में शामिल सभी सदस्यों के अधिकार समान होंगे। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रशासन, उपाध्यक्ष वित्त, मेंबर इंचार्ज स्टेट प्रापर्टी को नामित करेंगे।
0 ट्रस्ट की आय के स्रोत
ट्रस्ट के मेंबर इंचार्ज स्टेट प्रापर्टी हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव के मुताबिक अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के अतिरिक्त ट्रस्ट की इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, बिहार सहित देश के अन्य क्षेत्रों में संपत्तियां हैं। ट्रस्ट के भवनों, भूमि, डेयरी, जानसेनगंज स्थित कुलभास्कर कांप्लेक्स, दो पेट्रोल पंप, केपी कम्युनिटी, मिनी कम्युनिटी, विद्या वाहिनी आदि से ट्रस्ट को किराएदारी के रूप में आय प्राप्त होती है।
0 केपी ट्रस्ट के उद्देश्य
ट्रस्ट अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह के मुताबिक ट्रस्ट का उद्देश्य इससे जुड़ी शैक्षिक संस्थाओं और ट्रस्ट की संपत्तियों की देखभाल सहित जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, कापी-किताब उपलब्ध कराना, विधवाओं को पेंशन, निर्धन परिवारों की बेटियों के ब्याह में आर्थिक सहयोग, मेडिकल सहायता प्रदान करना आदि शामिल हैं।
0 ऐसे कार्य करता है ट्रस्ट
इलाहाबाद। समाज और संपत्तियों के हित में ट्रस्ट के समक्ष जो प्रस्ताव लाए जाते हैं, उस पर अध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यकारिणी समिति विचार करती है। बाद में उसे प्रत्येक छह माह पर होने वाली गवर्निंग काउंसिल की बैठक में रखा जाता है, वहां से पारित होने के बाद उसका क्रियान्वयन होता है।