फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   केशरीनाथ के जन्मदिन पर जुटे दिग्गज

केशरीनाथ के जन्मदिन पर जुटे दिग्गज

Sat, 10 Nov 2018 08:32 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
केशरीनाथ के जन्मदिन पर जुटे दिग्गज
केशरीनाथ के जन्मदिन पर दिग्गजों का जमावड़ा
विज्ञापन

0 राजनाथ, केशव प्रसाद, डॉ. दिनेश समेत अनेक मंत्रियों ने की लंबी आयु की कामना
0 समारोह में सपा सांसद नागेंद्र सिंह पटेल भी रहे मौजूद, समर्थकों की भारी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के 85वें जन्मदिन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन समेत अनेक दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हुआ। समारोह में दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा सपा सांसद नागेंद्र सिंह पटेल भी मंच पर मौजूद रहे और केशरीनाथ की लंबी आयु की कामना की। इससे पहले नेताओं ने गृहमंत्री का बमरौली एयरपोर्ट तथा सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
जन्मदिवस समारोह समिति की ओर से राजर्षि मंडपम में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय ने की। समारोह में गृहमंत्री ने कहा केशरीनाथ हर वर्ग में स्वीकार्य हैं। उन्होंने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। राज्यपाल की पारी भी पूरी सक्रियता से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर युग में मनुष्य की आयु निर्धारित होती है। कलयुग में 125 वर्ष आयु निर्धारित है। कामना है कि वह 125 वर्ष की आयु पूरी करें और अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं।
विज्ञापन

बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष, संविधान विशेषज्ञ के तौर पर केशरी नाथ का नाम सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि केशरीनाथ पश्चिम बंगाल जैसे जटिल प्रदेश के राज्यपाल हैं, लेकिन वहां भी वह बखूबी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। लालजी टंडन के केशरीनाथ के शतायु होने के वक्तव्य पर ठहाके भी लगे। उन्होंने कहा, ‘मेरी शुभकामना है कि वह शतायु हों और यहां फिर समारोह आयोजित हो तो मैं उसमें मौजूद रहूं। यह मेरी कामना है।’ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद एक कार्यकर्ता के घर पर शोक संवेदना प्रकट करने चले गए थे। इसकी वजह से वह समारोह में कुछ देरी से पहुंचे। भारी समर्थकों की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, सूर्य प्रताप शाही, सांसद श्यामा चरण गुप्त आदि नेताओं ने उनकी लंबी आयु और स्वस्थ रहने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सिद्धार्थ ने उठाया एक देश एक चुनाव का मुद्दा
0 प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने समारोह में एक देश एक चुनाव का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि संविधान के जानकार केशरीनाथ त्रिपाठी का जन्मदिन है। उनसे अनुरोध है कि इस मुद्दे पर वह मार्गदर्शन प्रदान करें।
000
राम मंदिर के निर्माण से सभी को होगी खुशी: राजनाथ
0 टीपू सुल्तान के जयंती समारोह के विरोध के सवाल पर साधी चुप्पी
0 पश्चिम बंगाल को जटिल राज्य बता ममता बनर्जी पर किया हमला
प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के जन्मदिन समारोह में आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह राजनीतिक बयान से बचते रहे। उन्होंने संबोधन में ही स्पष्ट कर दिया था कि सरकार और राजनीति से संबंधित किसी भी विषय पर टिप्पणी नहीं करेंगे।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाए जाने के सवाल पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि राम मंदिर बने तो सभी को अच्छा लगेगा। कर्नाटक में टीपू सुल्तान के जयंती समारोह का भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध किए जाने के सवाल उन्होंने टिप्पणी करने से ही मना कर दिया।

हालांकि, पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अप्रत्यक्ष रूप से उन्होेंने हमला बोला। पश्चिम बंगाल को जटिल राज्य बताए जाने के बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के बयान को राजनाथ ने भी आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सच में जटिल राज्य है। साथ में कहा कि ‘क्यों और कैसे इस पर फिलहाल मैं चर्चा नहीं करूंगा। केशरीनाथ वहां के राज्यपाल हैं और अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। यह सराहनीय है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed