{"_id":"5b3a82f84f1c1bf7568b46b0","slug":"121530561272-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग कर्मियों से दिल्ली में हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग कर्मियों से दिल्ली में हुई पूछताछ
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयोगकर्मियों, शिकायतकर्ताओं से भी दिल्ली में पूछताछ
0 पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों से दोबारा पूछताछ शुरू
0 इलाहाबाद कैंप कार्यालय पहुंची नई टीम की सक्रियता भी बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सीबीआई ने पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों से दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, पूछताछ शुरू करने से पहले सीबीआई ने आयोग के कुछ कर्मचारियों और शिकायतकर्ताओं को दिल्ली बुलाया था और उनसे भी पूछताछ की थी। इस दौरान मिले सुरागों के आधार पर अब पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों से दोबारा पूछताछ की जा रही है।
आयोग के जिन कर्मचारियों से सीबीआई ने इलाहाबाद कैंप कार्यालय में पूछताछ की थी, उन्हीं में से कुछ को दिल्ली बुलाया गया था। इसके अलावा जिन शिकायकर्ताओं ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर सीबीआई को ठोस प्रमाण सौंपे हैं, उनसे भी दिल्ली में पूछताछ की गई। शिकायतकर्ताओं से मिले सुरागों के आधार पर आयोग के कुछ कर्मचारियों और अफसरों से पूछताछ हुई। सूत्रों का कहना है कि उनसे भी सीबीआई को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और अब इन्हीं सुरागों के आधार पर पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।
सीबीआई पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों से दोबारा पूछताछ कर रही है। इससे पहले इलाहाबाद के कैंप कार्यालय में भी उनसे लंबी पूछताछ हुई थी और इसके बाद सीबीआई ने पीसीएस-2015 में धांधली को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया था। विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत सीबीआई ने संदिग्ध चयनितों को दोबारा नोटिस जारी किया था। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को मिले ठोस सुबूतों के आधार पर इनमें से कुछ चयनितों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। इस बीच इलाहाबाद में सीबीआई की नई टीम भेज दी गई है और टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक टीम को मुख्यालय से विशेष दिशा-निर्देश देकर भेजा गया है और टीम उसी आधार पर यहां कार्रवाई की तैयारी में है।