{"_id":"5a42aee24f1c1b8d698c3f1b","slug":"121514319586-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी नर्सरी, डीपीएड के लिए आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी नर्सरी, डीपीएड के लिए आवेदन आज से
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटी नर्सरी, एनटीटी, डीपीएड के लिए आवेदन आज से
0 प्रशिक्षण के लिए नौ संस्थानों में कुल 341 आवंटित सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सीटी नर्सरी (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए), एनटीटी (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए) और डीपीएड प्रशिक्षण शैक्षिक सत्र 2015-16 के अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इस बाबत सचिव परीक्षा नियामक प्रधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशिक्षण के लिए कुल नौ संस्थानों में 341 सीटें आवंटित हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण 27 दिसंबर की दोपहर से शुरू होगा। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जनवरी (शाम छह बजे तक) निर्धारित की गई है। वहीं, निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2018 (शाम छह बजे तक) निर्धारित की गई है। सीटी (नर्सरी) एवं एनटीटी प्रशिक्षण को आवेदन के लिए न्यूनतम आयु की गणना प्रशिक्षण सत्र की एक जुलाई यानी एक जुलाई 2015 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक न हो। इसके अलावा डीपीएड प्रशिक्षण में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु की गणना आवेदन प्राप्त करने वाले वर्ष की एक जुलाई को यानी एक जुलाई 2017 को 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक न हो। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु में छूट शासनादेश के अनुरूप दी जाएगी। एनटीटी प्रशिक्षण के लिए तीन संस्थानों में 150, सीटी (नर्सरी) के लिए दो संस्थानों में 61 और डीपीएड प्रशिक्षण के लिए चार संस्थानों में 130 आवंटित सीटें हैं।
00
कहां कितनी सीटें
--------------
एनटीटी- महर्षि मूलचंद यादव शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान केराकत, जौनपुर में 50,, मोहनी बी. मनवाड़ी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, पनकी कल्याणपुर रोड कानपुर नगर में 50 एवं दयावंती पुंज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सीतामढ़ी संतरविदास नगर भदोही में 50 सीटें।
विज्ञापन
सीटी (नर्सरी)-राजकीय शिशु प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय इलाहाबाद में 34 एवं राजकीय शिशु प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय अगरा में 24 सीटें।
डीपीएड- राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय रामपुर में 50, राजकीय महिला शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय इलाहाबाद में 25, क्रिश्चियन फिजिकल एजूकेशन कॉलेज लखनऊ (अल्पसंख्यक संस्थान होने के कारण पांच सीटों पर प्रवेश स्वयं संस्थान करेगा) में 30 और श्री गांधी स्मारक शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय समोदपुर जौनपुर में 25 सीटें।