फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बम्हरौली से ए-320 और बोइंग 737 विमान भी भरेंगे उड़ान

बम्हरौली से ए-320 और बोइंग 737 विमान भी भरेंगे उड़ान

Thu, 28 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
बम्हरौली से ए-320 और बोइंग 737 विमान भी भरेंगे उड़ान
बम्हरौली एयरपोर्ट से उड़ सकेंगे ए-320, बोइंग 737
विज्ञापन

0 उड्डयन मंत्री ने जिला प्रशासन और विमानपत्तन अफसरों के साथ की बैठक
0 अड़चनें दूर कर सितंबर 2018 तक हवाई अड्डे के काम पूरे करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
वर्ष 2019 में लगने वाले अर्द्ध कुंभ मेले के पूर्व बम्हरौली एयरपोर्ट से छोटे विमानों के साथ ही ए-320 और बोइंग-737 जैसे बड़े विमान भी आसानी से उड़ान भर सकेंगे। बृहस्पतिवार को सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भारतीय विमानपत्तन के निदेशक एवं मंडलायुक्त आदि अफसरों के साथ बैठक कर एयरपोर्ट के निर्माण में आने वाली अड़चनों का तुरंत समाधान कर उसे साल भर के भीतर शुरू करवाने की बात कही। बैठक में तय हुआ कि एयरपोर्ट का मानक स्तर इस तरह से रखा जाए कि बम्हरौली से बड़े विमानों की भी आसानी से आवाजाही हो सके।
बैठक में एयरपोर्ट के रन-वे से लेकर हवाई अड्डे तक पहुंचने वाली सड़क की चौड़ाई के आधार पर भूमि की आवश्यकता पर बल दिया गया। जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों के मध्य आपसी सामंजस्य से तय हुआ कि एयरपोर्ट का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो। भविष्य में एयरपोर्ट के आकार को बढ़ाए जाने पर भूमि की समस्या न आए इसके लिए पहले से निर्धारित की गई 50 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का उपयोग हवाई अड्डे के निर्माण में किया जा सके। बैठक में कहा गया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी अपने टर्मिनल को इस तरह से निर्मित करे कि प्रस्तावित सिविल इंक्लेव का भवन पूरी तरह अर्जित भूमि में ही बना लिया जाए। एयरपोर्ट में आईएलएस लगाने के बाद अब अप्रोच लाइटिंग सिस्टम को जल्द से जल्द लगाए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

इस दौरान मंडलायुक्त आशीष गोयल ने जिला प्रशासन को भूमि अर्जन संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मंडलायुक्त ने बिजली विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि वह एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों से समन्वय स्थापित कर 15 हजार किलोवाट का डेडीकेटेड फीडर शीघ्र लगाए। बैठक में उड्डयन मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण अक्तूबर 2018 की बजाय सितंबर 2018 तक पूरा कर लिया जाए। इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी के क्षेत्रीय निदेशक राकेश करला, विशेष सचिव नागरिक उड्डयन सूर्य पाल गंगवार आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइस जेट और इंडिगो भरेगी उड़ान
इलाहाबाद। बम्हरौली एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने के साथ प्राइवेट एयरलाइंस कंपनियों ने भी इलाहाबाद का रुख करना शुरू कर दिया है। स्पाइस जेट और इंडिगो की ओर से इलाहाबाद से बड़े महानगरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी की गई है। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में दोनों कंपनियों की ओर से चलाए जाने वाले विमानों को लेकर चर्चा भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed