फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 out of 30 deeds are in the name of Tariq, names of daughter, son and son-in-law are also registered

Prayagraj News: 30 में से 12 बैनामे तारिक के नाम, बेटी-बेटे व दामाद के नाम भी रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
12 out of 30 deeds are in the name of Tariq, names of daughter, son and son-in-law are also registered
माफिया अशरफ की बेनामी संपत्तियों की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। उसके रिश्तेदार इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तारिक की अलमारी से जो 30 रजिस्ट्री मिली हैं, उनमें से एक दर्जन उसके या उसके परिजनों के नाम पर हैं। इनमें उसकी बेटी-बेटे और दामाद के नाम के बैनामे से संबंधित कागजात भी हैं। इस खुलासे के बाद जांच शुरू हो गई है कि अशरफ अपने साले जैद की मदद से बेनामी संपत्ति बनाने में तारिक की मदद तो नहीं ले रहा था।
विज्ञापन

तारिक अशरफ का रिश्तेदार है और हटवा गांव का रहने वाला है। वह एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज सल्लाहपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसकी अलमारी से कुल 30 रजिस्ट्री के कागजात पुलिस ने तीन दिन पहले बरामद किए थे। इनमें से 12 रजिस्ट्री तारिक व उसके परिवारवालों के नाम हैं। इनमें से एक जमीन उसकी बेटी जिक्रा तारिक के नाम पर लिखाई गई है, जिसका विक्रेता अजीजुर्रहमान है। इसी तरह एक जमीन का सौदा उसके बेटे मो. मोहत्सिम के नाम पर किया गया है।
विज्ञापन

मो. मोहत्सिम के नाम पर एक अन्य जमीन भी है जिसे विजय कुमार से लिखाया गया। इसके अलावा एक जमीन उसके दामाद मो. नासिर निवासी वाजिदपुर के नाम पर है। इसका बैनामा किश्वरी पत्नी जमील अहमद से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल यह भी है कि इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पास इतनी संपत्तियां बनाने के लिए पैसा कहां से आया। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि अशरफ ने बेनामी संपत्ति के लिए साले जैद की मदद से तारिक का सहारा तो नहीं लिया।
फिलहाल अफसरों का कहना है कि रजिस्ट्री दस्तावेजों और संबंधित भूखंडों के स्थलीय निरीक्षण/सत्यापन में कई बातें साफ हो जाएंगी। अगर इस बात के सबूत मिलते हैं कि रजिस्ट्री डमी मालिक के नाम पर कराई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक की जमीन लिखाई
अशरफ के रिश्तेदार के कब्जे से जिन जमीनों की रजिस्ट्री दस्तावेज मिले हैं, वह प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी के विभिन्न थाना क्षेत्राें में स्थित हैं। इनमें अकबरपुर सल्लाहपुर, हटवा उपरहार, मंदर, बम्हरौली, पीपलगांव, भगवतपुर सल्लाहपुर, अहमदपुर असरौली, मर्दानपुर, बिहका उर्फ पूरामुफ्ती, सैय्यद सरावां, चायल कौशाम्बी शामिल हैं। इससे साफ है कि अशरफ के रिश्तेदार ने प्रयागराज से कौशाम्बी तक जमीनों की खरीद फरोख्त कराई।



4.5 करोड़ से ज्यादा है कीमत
सूत्रों का कहना है कि तारिक की अलमारी से जिन जमीनों की रजिस्ट्री के कागजात मिले हैं, उनकी कुल कीमत 4.5 करोड़ से ज्यादा है। वर्तमान में इनमें से किसी भी जमीन का मूल्य 15 हजार प्रति वर्गगज से कम नहीं है। इस तरह देखा जाए तो 100 वर्ग गज के भूखंड की कीमत ही कम से कम 15 लाख रुपये होती है। ऐसे में 30 संपत्तियों में से प्रत्येक का मूल्य कम से कम 15 लाख भी मान लिया जाए तो कुल मालियत 4.5 करोड़ होती है। हालांकि जानकारों का अनुमान है कि कुल संपत्ति का मूल्य इससे कई गुना ज्यादा है।


्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed