{"_id":"5c2ba63cbdec22357e6cb599","slug":"11546364476-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन ध्वस्त हुए इंतजाम, पूरा शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन ध्वस्त हुए इंतजाम, पूरा शहर जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ही दिन ध्वस्त हुए इंतजाम, चौतरफा जाम
बैरहना, नया पुल, जीटी जवाहर समेत दर्जनों स्थानों पर भीषण जाम
डायवर्जन व्यवस्था भी रही बेअसर, हर रास्ते रहे ब्लॉक, रेंगती रही गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महीनों से किए जा रहे इंतजाम साल के पहले ही दिन ध्वस्त हो गए। नए साल पर डायवर्जन व्यवस्था भी काम नहीं आई और सुबह से शाम तक शहर में चौतरफा जाम लगा रहा। हाल यह रहा कि हालात बेकाबू होते देख एसएसपी को खुद सड़क पर उतरना पड़ा। इसके बावजूद देर रात तक रास्ते लगभग ब्लॉक ही रहे।
नए साल पर यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत रोडवेज व प्राइवेट बसों का शहर में आगमन प्रतिबंधित किया गया। इसके बावजूद पहले ही दिन सारे इंतजाम ध्वस्त हो गए। नए साल का जश्न मनाने के लिए शहरी सड़क पर उतरे तो सुबह से ही हर रास्ते पर जाम लग गया। नया पुल, बैरहना, सीएमपी डॉट पुल, सोहबतियाबाग, जीटीजवाहर, अलोपी बाग फ्लाईओवर, इंडियन प्रेस, कंपनी बाग, म्योहाल, धोबीघाट, सुभाष चौराहा, हॉट स्टफ चौराहा पर भीषण जाम लगा रहा। वाहन रेंगते रहे और हर बीतते पल के साथ उनकी कतार लंबी होती गई। चौराहों पर लगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में लगे रहे लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम साबित हुई। शाम होते-होते रास्ते ब्लॉक होने लगे और करीब 4.30 बजे राहगीर चौतरफा जाम में फंस गए। नए यमुना पुल से बैरहना व जीटी जवाहर जाने वाले रास्ते पर भीषण जाम था। हालात यह थे कि नए पुल पर टोल बैरियर तक वाहनों की कतार लगी हुई थी। उधर, बैरहना जाने वाले रास्ते पर सीएमपी तक भीषण जाम लगा रहा। अलोपीबाग फ्लाईओवर पर भी पटेल संस्थान चौराहे तक वाहनों की कतार लगी रही। अलोपीबाग चुंगी से झूंसी की ओर जाने वाला रास्ता भी ब्लॉक रहा। जीटी जवाहर चौराहा जाम होने से सोहबतियाबाग, बैरहना, अलोपीबाग, नया पुल जाने वाला रास्ते पर वाहनों की कतार लग गई। वहीं कर्नलगंज में बालसन चौराहे से इंडियन प्रेस चौराहा, कंपनी बाग, सिविल लाइंस में लोकसेवा आयोग चौराहा, धोबीघाट चौराहा तक भीषण जाम रहा। घंटों जाम में फंसने से राहगीरों की फजीहत हुई। हालात बेकाबू होते देख एसएसपी नितिन तिवारी खुद सड़कों पर उतर आए और कमान संभाली। शाम सात बजे के करीब यातायात व्यवस्था बहाल तो हुई लेकिन, देर रात तक इसे सुचारू नहीं किया जा सका था। एसएसपी ने बताया कि एक साथ बड़ी संख्या में शहरी वाहन लेकर घूमने निकले और यही वजह थी कि रास्ते जाम हो गए। अधिकांश लोगों ने मेला क्षेत्र का रुख किया, ऐसे में उधर की ओर जाने वाले रास्तों पर हालात ज्यादा बुरे रहे।
लाखों संभल नहीं रहे, कैसे संभालेंगे करोड़ों की भीड़
लाख कोशिशों के बाद भी यातायात व्यवस्था सुदृढ़ कर पाने में ट्रैफिक पुलिस की नाकामी कई सवाल भी खड़े कर रही है। कुंभ को लेकर जिन कुछ सबसे अहम मुद्दों पर अफसर पिछले छह महीने से योजनाएं बना रहे हैं, उनमें ट्रैफिक व्यवस्था भी है। ऐसे में ऐन मौकों पर ट्रैफिक व्यवस्था का बेपटरी हो जाना उनकी कार्यशैली पर सवाल भी खड़े कर रहा है। जाम में फंसे कई राहगीर यह कहते सुने गए कि पुलिसवाले लाखों की भीड़ संभाल नहीं पा रहे हैं तो करोड़ों लोगों को यह कैसे नियंत्रित कर पाएंगे।