फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बर्खास्त किए गए डीआईओएस रमेश सिंह

बर्खास्त किए गए डीआईओएस रमेश सिंह

Wed, 28 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
बर्खास्त किए गए डीआईओएस रमेश सिंह
इलाहाबाद। फर्जी नियुक्तियां करने के आरोपी बलिया के डीआईओएस रमेश सिंह को सरकार ने आखिरकार बर्खास्त कर दिया है। इस आशय की जानकारी बुधवार को प्रदेश सरकार के अधिवक्ता ने मामले की सुनवाई कर रही हाईकोर्ट की पीठ को दी। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा था कि जब लोक सेवा आयोग ने बर्खास्तगी पर अपनी सहमति दे दी है तो सरकार ने अब तक रमेश सिंह को बर्खास्त क्यों नहीं किया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका अर्थहीन होने के आधार पर खारिज कर दी है। बलिया के रविशंकर सिंह ने जनहित याचिका दाखिल कर रमेश सिंह द्वारा बलिया में बीएसए रहने के दौरान लगभग सौ अध्यापकों को गलत तरीके से नियुक्त करने और उनको भुगतान कराने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने इस मामले में रिकार्ड तलब किया था। याची के अधिवक्ता द्वारा गलत नियुक्तियों का मामला उठाए जाने पर कोर्ट ने कहा कि उनकी याचिका में नियुक्तियों को चुनौती नहीं दी गई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व इसी मामले में दाखिल एक जनहित याचिका पर 21 जून को हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि रमेश की बर्खास्तगी पर एक सप्ताह में निर्णय लिया जाए। इसके बाद एक अन्य जनहित याचिका रविशंकर सिंह ने दाखिल कर रमेश सिंह को बर्खास्त करने की मांग की थी जिस पर कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि अभी तक बर्खास्तगी क्यों नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्खास्तगी को देंगे चुनौती
बर्खास्त डीआईओएस रमेश सिंह ने कहा है कि वह बर्खास्तगी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे क्यों उनको गलत तरीके से शासन पर दबाव बनाकर बर्खास्त कराया गया है।


हेडिंग-
आखिरकार बर्खास्त हुए डीआईओएस बलिया
सबहेड-
प्रदेश सरकार ने कोर्ट को दी जानकारी, याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed