{"_id":"5c6979d3bdec222bf4529397","slug":"111550416339-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही सफर में वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ओर से लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही सफर में वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ओर से लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
00000000000000000
पहले ही सफर में वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ओर से लेट
दिल्ली से 1.08 घंटे तो वाराणसी से 1.42 घंटे देरी से आई ट्रेन
इलाहाबाद से दिल्ली के लिए वंदे भारत में चढ़े 657 मुसाफिर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज।
देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का आगाज अच्छा नहीं रहा। अपने पहले ही सफर में वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन पहुंचने में 1.08 घंटे लेट हो गई। वापसी में वाराणसी से आने में भी ट्रेन 1.42 घंटे विलंबित रही। इस वजह से यात्रियों को दिक्कत तो हुई लेकिन नई ट्रेन में सफर करने की चाह पूरी होने से अधिकांश के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। ट्रेन में दोनों ही ओर से प्रतीक्षा सूची रही। आने वाले कई दिनों में ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार में प्रतीक्षा सूची ही है।
दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार सुबह छह बजे चली। इस बीच दिल्ली और एनसीआर में कोहरे की वजह से ट्रेन की स्पीड पर भी फर्क पकड़ा। कानपुर पहुंचते-पहुंचते ट्रेन 1.12 घंटे लेट हो गई। इलाहाबाद जंक्शन पर भी ट्रेन दिन में 12.23 बजे की बजाय 1.31 बजे पहुंची। 1.35 बजे ट्रेन जंक्शन से प्रयाग के रास्ते वाराणसी के लिए रवाना हुई। वहां भी 1.25 घंटे की देरी से ट्रेन दिन में 3.25 बजे वाराणसी पहुंच सकी। उधर, वाराणसी से भी वंदे भारत दिन में तीन बजे की बजाय शाम 4.20 बजे चली, जो 1.42 घंटे की देरी से शाम 6.17 बजे जंक्शन पहुंची। पहले दिन इस ट्रेन से इलाहाबाद से वाराणसी के बीच 117 यात्रियों ने सफर किया, जबकि इलाहाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या 657 रही। इसमें 67 यात्री एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयरकार में 590 यात्री रवाना हुए। दिल्ली से इलाहाबाद पहुंचने पर वंदे भारत प्लेटफार्म नंबर पांच पर यहां चार मिनट तो वापसी में प्लेटफार्म नंबर छह पर कुल तीन मिनट रुकी। हालांकि ट्रेन का ठहराव यहां कम होने की वजह से कैटरिंग वाले वेंडर उतर नहीं सके। जबकि ऑटोमेटिक दरवाजे ट्रेन के निर्धारित ठहराव दो मिनट के बाद बंद हो जाने से चेकिंग स्टाफ को पीछे वाले कोच से चढ़ना पड़ा।