{"_id":"5c00098dbdec224180577286","slug":"111543506317-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम महासभा के लिए खुर्जा में 12 ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम महासभा के लिए खुर्जा में 12 ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम महासभा के लिए खुर्जा में 12 ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित
प्रयागराज। बुलंदशहर में आयोजित इज्तेमा (मुस्लिम महासभा) के अवसर पर एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक खुर्जा स्टेशन पर प्रयागराज-दिल्ली रूट की 12 ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। यहां इन तीन दिनों के दौरान 12 ट्रेनों का एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव होगा। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ डॉ. अमित मालवीय के मुताबिक इस अवधि में मंडुवाडीह-नई दिल्ली, हटिया-आनंद विहार, हावड़ा-नई दिल्ली, पुरी-आनंद विहार टर्मिनल, कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल, जोगबनी-आनंद बिहार सीमांचल एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार टर्मिनल, इस्लामपुर-आनंद विहार मगध एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी डाउन सीमांचल, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मंडुवाडीह और आनंद विहार-इस्लामपुर डाउन मगध एक्सप्रेस एक-एक मिनट के लिए नियमित रूप से रुकेगी।