{"_id":"5b4e51f04f1c1b6f548b528e","slug":"111531859440-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के काम समय से पूरे करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के काम समय से पूरे करें
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के काम समय से पूरे करें
इलाहाबाद। स्मार्ट सिटी के काम समय से गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट दी जाए। यह निर्देश नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनकी प्रमोटर कंपनी के प्रतिनिधियों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा।
नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के लिए चयनित संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि पार्कों में ओपेन जिम, वाटर एटीएम जैसी सुविधाओं के बारे में काम शुरू करा दिया जाए। जहां अड़चन आए अफसरों को सूचित करें। बैठक में अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास, सीएफओ सत्यानंद श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर सतीश कुमार, कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा, सहायक नगर अधिकारी राजकुमार गुप्ता, स्मार्ट सिटी कंपनी के सुहास कुलकर्णी, सन्नी कपूर, तौफीक आदि मौजूद रहे।