फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शारीरिक कमजोरी को ताकत बनाएं दिव्यांग

शारीरिक कमजोरी को ताकत बनाएं दिव्यांग

Thu, 24 Aug 2017 08:59 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
 शारीरिक कमजोरी को ताकत बनाएं दिव्यांग
शारीरिक कमजोरी को ताकत बनाएं दिव्यांग
विज्ञापन

विकलांग केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को बांटे दिव्यांग उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शारीरिक कमजोरियों को ताकत बना दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का प्रयास करें। अपने अंदर छिपे हुनर का उपयोग समाज एवं अपने दिव्यांग साथियों के उत्थान के लिए करें। यह बातें मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने बृहस्पतिवार को विकलांग केंद्र आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों को दिव्यांग उपकरण भेंट किया।

मंडलायुक्त डॉ. गोयल ने कहा कि दिव्यागंजनों के लिए विकलांग केन्द्र में किये जा रहे सराहनीय कार्य में डाक्टरों एवं शिक्षकों की ओर से किए कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के हितों के लिए चलाये जा रही संस्थाओं में विकलांग शब्द का उपयोग न करते हुए दिव्यांग शब्द का उपयोग किया जाय। प्रशासन की तरफ से दिव्यांगजनों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके लिए कराये जा रहे कार्यों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय, जिससे अन्य लोग भी इनसे प्रेरित होकर अपना सहयोग इनके लिए करें। मंडलायुक्त ने दिव्यांगजनों को दिव्यांग उपकरण भेंट किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने फिल्मी गानों पर डांस करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन ‘हम होंगे कामयाब‘ की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ। इस दौरान बीना बनर्जी, आर.सी.अग्रवाल और दिव्यागंजनों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed