फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1050 mobile phones used in cyber fraud blocked

Prayagraj News: साइबर ठगी में इस्तेमाल 1050 मोबाइल फोन ब्लॉक

Sat, 25 Apr 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 25 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
1050 mobile phones used in cyber fraud blocked
साइबर पुलिस ने जालसाजों पर शिकंजा कसने के लिए नया तरीका अपना लिया है। पुलिस सिम कार्ड को ब्लॉक कराने के साथ ही मोबाइल फोन भी कंपनी से बंद करा रही है। यानी जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल ठगी के लिए हो रहा है, पुलिस उसे तत्काल प्रभाव से ब्लॉक करा दे रही है। आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन माह में साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए 1050 मोबाइल फोन बंद कराए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीते कुछ समय से जिले में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शिकायतों की जांच के दौरान मोबाइल नंबर के माध्यम से ऐसे कई फोन चिह्नित किए गए, जिनका उपयोग लोगों को कॉल, वीडियो कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया के जरिये झांसा देकर ठगी करने में किया जा रहा था। तकनीकी सर्विलांस और साइबर विश्लेषण के आधार पर इन फोन को ब्लॉक करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इसके लिए मोबाइल फोन के इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (आईएमईआई) नंबर से डिटेल निकालकर पुलिस मुख्यालय को फाइल भेजी गई। इस आधार पर मुख्यालय की ओर से कंपनी को मेल के माध्यम से फोन को ब्लॉक करने के लिए कहा गया। जनवरी, फरवरी और मार्च माह में ठगी में इस्तेमाल करीब 1050 मोबाइल फोन का रिकॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोबारा नहीं हो सकेगा मोबाइल का इस्तेमाल
साइबर सेल प्रभारी घनश्याम यादव ने बताया कि जालसाजों पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। साइबर टीम जालसाजों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। अगर किसी के साथ ठगी होती है तो मोबाइल नंबर के अलावा फोन को भी ब्लॉक कराया जा रहा है। ब्लॉक कराए गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल फिर से नहीं किया जा सकेगा।


इन तरीकों से करें अपने मोबाइल फोन की जांच
- संचार साथी पोर्टल पर नो योर मोबाइल का ऑप्शन चुनें और अपने मोबाइल का स्टेटस चेक करें।
- अपने फोन से *#06# डायल कर आईएमईआई नंबर चेक करें, उससे जुड़ी संदिग्ध गतिविधि की जांच करें।
- फोन से *#21# डायल कर जांचें कि कहीं कॉल किसी दूसरे नंबर पर तो नहीं जा रही है।
- फोन को सेफ मोड में चालू करें, सभी संदिग्ध एप को अनइंस्टॉल करें, और एंटीवायरस चलाएं।
- फोन ठगी में इस्तेमाल हुआ है तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
ठगी से ऐसे बचें

- ठगी से बचने के लिए पुराना मोबाइल फोन खरीदने और बेचने से बचें।
- पुराना फोन खरीदने से पहले उसके आईएमईआई नंबर की जांच करें।
- मोबाइल को सरकारी पोर्टल सीईआईआर पोर्टल पर वेरिफाई करें।
- बिना बिल और दस्तावेज के मोबाइल फोन खरीदने से बचें।
- अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन या सोशल मीडिया के जरिये फोन न खरीदें।
- फोन खरीदने के बाद फैक्ट्री रीसेट और सॉफ्टवेयर जांच जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed