फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   105 mm of rain in Prayagraj, more than a dozen trees fell down the storm

प्रयागराज में 105 मिलीमीटर हुई बारिश, आंधी से दर्जनभर से अधिक पेड़ उखड़े

Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
सार

  • पारा करीब छह डिग्री लुढ़का, अगले 72 घंटे मौसम का रहेगा यही मिजाज, तेज बारिश के आसार

विज्ञापन
105 mm of rain in Prayagraj, more than a dozen trees fell down the storm
prayagraj news : कटरा में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जुलाई में तरसाने के बाद अगस्त के पहले दिन बादलों ने खूब दरियादिली दिखाई। शनिवार से शुरू बारिश का रविवार को रिकार्ड बनी। 26 घंटे में 105.7 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। भोर में करीब 45 किलोमीटर की रफ्तार से आई आंधी ने बारिश के साथ 15 पेड़ जड़ से उखाड़ने का काम किया। कई रास्तों पर शाम पांच बजे तक आवागमन बाधित रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटे इसी तरह का मौसम बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन

105 mm of rain in Prayagraj, more than a dozen trees fell down the storm
prayagraj news : कटरा में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : prayagraj

शहर के कटरा, कर्नलंगज, विश्वविद्यालय मार्ग पर मनमोहन पार्क से शदीद पद्मधर शहीद स्थल के बीच, पन्ना लाल रोड, बेनीगंज, सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास, महात्मा गांधी मार्ग, कूपर रोड, स्टेनली रोड, मम्फोर्डगंज समेत अन्य इलाकों में 15 बड़े पुराने पेड़ जड़ से उखड़ गए। इन स्थानों पर शाम तक रास्ता बाधित रहा। नगर निगम कर्मचारियों ने शाम तक क्रेन और जेसीबी के सहारे पेड़ हटवाकर रास्ता खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

105 mm of rain in Prayagraj, more than a dozen trees fell down the storm
prayagraj news : बारिश और आंधी से पेड़ धराशायी हो गया। - फोटो : prayagraj

पन्ना लाल रोड पर केसर भवन के सामने और पं. कन्हैया लाल मिश्र के घर के सामने बड़े पेड़ गिरे। डीजे हॉस्टल से सटा गूलर का पेड़ गिरा। लाजपत राय रोड समेत अन्य स्थानों पर सड़क पर गिरे पेड़ परेशानी का कारण बने रहे। पार्षद आनंद घिल्डियाल ने सूचना देकर नगर निगम कर्मियों से रास्ते साफ कराए। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्मार्ट सिटी के बेतरतीब काम और खोदाई पुराने पेड़ों पर भारी पड़ रही है।

विज्ञापन

105 mm of rain in Prayagraj, more than a dozen trees fell down the storm
prayagraj news : बारिश के चलते जलमग्न हो गई खुसरो बाग के पीछे वाली सड़क। - फोटो : prayagraj

मौसम हुआ सुहाना, बारिश रुकने से हुई राहत
शनिवार रात और रविवार दोपहर बाद तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8.30 बजे के बाद 34 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं शनिवार दोपहर 11.30 बजे से रविवार दोपहर दो  बजे तक कुल 105.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने बारिश के साथ आफत का काम किया। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस औ्र न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 100 तथा न्यूनतम 92 प्रतिशत रही।

105 mm of rain in Prayagraj, more than a dozen trees fell down the storm
prayagraj news : बारिश के चलते अल्लापुर में घरों के सामने पानी भर गया। - फोटो : prayagraj
तेज होगी बारिश, छाए रहेंगे बादल
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचन मिश्रा के मुताबिक मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। निम्न वायु दाब के साथ मानसूनी चक्रवाती हवाएं तेज बारिश कराएंगी। उन्होंने बताया मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण हैं। दो से तीन अगस्त तक तेज हवाओं संग बारिश तथा फिर हल्की बरसात के आसार हैं। इस बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बारिश का क्रम रुका तो धूप कमजोर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed