फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्पेशलकोर्ट एमपीएमएलए

स्पेशलकोर्ट एमपीएमएलए

Fri, 22 Feb 2019 09:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
स्पेशलकोर्ट एमपीएमएलए
पूर्व बसपा सांसद पर हत्या के मुकदमे का ट्रायल शुरू
विज्ञापन

0 दो लोगों की हत्या में स्पेशल कोर्ट में हुई गवाही
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह पर दो लोगों की हत्या के मामले का ट्रायल स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में शुरू हो गया है। शुक्रवार को इस मामले दसवें गवाह का बयान दर्ज किया गया। इससे पूर्व मामले का विचारण जौनपुर जिला न्यायालय में चल रहा था। इसकी पत्रावली अब अंतरित होकर स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में आ गई है। मामले की सुनवाई स्पेशलकोर्ट जज पवन कुमार तिवारी कर रहे हैं। अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी।
घटना एक अप्रैल 2010 की है। सुबह सवा पांच बजे वेबॉन घाट बैरियर के पास संजय और नंदलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संजय के भाई राजेंद्र ने धनंजय सिंह और आशुतोष सिंह के अलावा पुनीत सिंह और सुनीत सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। 23 जुलाई 2013 को इस मामले में आरोेप तय किए जा चुके हैं। मामला गवाही में चल रहा है।
विज्ञापन



पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को गैरजमानती वारंट जारी
प्रयागराज। पूर्व सपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। वर्मा पर आरएसएस की वर्दी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। सुनवाई स्पेशल कोर्ट में चल रही है, जिसमें वह हाजिर नहीं हो रहे हैं। स्पेशलकोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने शुक्रवार को गैरजमानती वारंट जारी करते हुए 15 अप्रैल 2019 को हाजिर होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बलरामपुर के थाना उतरौला का है। बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 तथा 176 (छ) आईपीसी (निर्वाचन लेखा रखने में असफलता) का मुकदमा एसडीएम उतरौला ने चार मई 2014 को दर्ज कराया था। आरोप है कि राजाबाजार में एक जनसभा में उन्होंने अपने भाषण में अभद्र भाषा का उपयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed