फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कैंप लगाकर सुनी जाएगी रेलकर्मियों की समस्याएं

कैंप लगाकर सुनी जाएगी रेलकर्मियों की समस्याएं

Fri, 29 Sep 2017 08:03 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
कैंप लगाकर सुनी जाएगी रेलकर्मियों की समस्याएं
कैंप लगाकर सुनी जाएंगी रेलकर्मियों की समस्याएं
विज्ञापन

0 शिकायत के लिए डीआरएम ऑफिस का नहीं लगाना होगा चक्कर
0 एनसीआर मंडल के शहरों में लगाएगा कैंप, हेल्थ चेकअप भी होगा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
एनसीआर के इलाहाबाद मंडल के कर्मचारियों को अपनी समस्याओं को लेकर अब डीआरएम ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना होगा। कर्मचारियों की समस्या का निवारण उन्हीं के शहर में हो जाएगा। इसके लिए एनसीआर प्रशासन की ओर से इलाहाबाद, कानपुर, टूंडला, अलीगढ़ एवं मिर्जापुर स्टेशन पर कर्मचारी परिवाद निवारण कैंप लगाया जाएगा। अलग-अलग तिथियों में लगने वाले कैंप में कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप आदि भी किया जाएगा।

दरअसल, रेलकर्मी अपनी तमाम समस्याओं के निवारण के लिए डीआरएम ऑफिस का चक्कर लगाते हैं। इस वजह से जहां उनका काफी समय खराब होता है तो वहीं उन्हें इलाहाबाद आने के लिए छुट्टी भी लेनी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए इलाहाबाद, कानपुर, मिर्जापुर, टूंडला और अलीगढ़ में अलग-अलग तिथियों में कर्मचारी परिवाद निवारण कैंप लगाया जा रहा है। फतेहपुर से नैनी और मानिकपुर से नैनी लिंक जंक्शन से जुड़े कर्मचारी का कैंप तीन अक्तूबर को डीआरएम कार्यालय इलाहाबाद में, इकदिल से कुरस्तीकला तथा कानपुर अनवरगंज स्टेशन तक के कर्मचारियों के लिए 11 अक्तूबर को मुख्य यातायात प्रबंधक कार्यालय कानपुर में, करछना से जिवनाथपुर तथा चुनार से चोपन ब्रांच लाइन के कर्मचारी 16 अक्तूबर को मिर्जापुर स्थित कर्मचारी मनोरंजन सदन में, पोरा से इटावा, बरहन से एटा ब्रांच लाइन तथा शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद ब्रांच लाइन के कर्मचारी उत्तर मध्य रेलवे इंटर कालेज टूंडला में 24 अक्तूबर को और दादरी से हाथरस, अलीगढ़ से हरदुआगंज ब्रांच लाइन के कर्मचारियों के लिए 25 अक्तूबर को कर्मचारी मनोरंजन सदन अलीगढ़ में कैंप लगेगा। सभी शहरों में कैंप का समय सुबह 9.30 बजे से शाम छह बजे तक का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed