फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 special trains announced on Chhath, will operate via Prayagraj

Railway News : छठ पर 10 स्पेशल ट्रेनों का एलान, प्रयागराज के रास्ते होगा संचालन

Fri, 17 Nov 2023 01:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 01:39 PM IST
सार

दानापुर से ही मनमाड के लिए एक अन्य ट्रेन संख्या 03266 का संचालन 17 नवंबर को ही सुबह 8:30 बजे होगा, जो दोपहर 1:00-1:05 बजे प्रयागराज छिवकी व अगले दिन सुबह 8:30 बजे मनमाड पहुंचेगी। इसी तरह 03288 दानापुर-भुसावल भी शुक्रवार 17 नवंबर की सुबह 9:30 बजे चलकर दोपहर 3:10-3:15 बजे प्रयागराज छिवकी व अगले रोज सुबह 7:30 बजे भुसावल पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
10 special trains announced on Chhath, will operate via Prayagraj
ट्रेन में यात्रियों से बातचीत करते जीएम एनसीआर रेलवे सतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दस स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। सभी प्रयागराज के रास्ते संचालित होंगी। इसकी समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जारी कर दी। नौ स्पेशल एक फेरे ही लगाएंगी, जबकि एक का संचालन दोनों ओर से होगा। 17 नवंबर को 03244 दानापुर-मनमाड ट्रेन सुबह 6:20 बजे दानापुर से चलाई जाएगी। यहां प्रयागराज छिवकी 12:15-12:20 बजे व अगले दिन मनमाड सुबह सात बजे ट्रेन पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


दानापुर से ही मनमाड के लिए एक अन्य ट्रेन संख्या 03266 का संचालन 17 नवंबर को ही सुबह 8:30 बजे होगा, जो दोपहर 1:00-1:05 बजे प्रयागराज छिवकी व अगले दिन सुबह 8:30 बजे मनमाड पहुंचेगी। इसी तरह 03288 दानापुर-भुसावल भी शुक्रवार 17 नवंबर की सुबह 9:30 बजे चलकर दोपहर 3:10-3:15 बजे प्रयागराज छिवकी व अगले रोज सुबह 7:30 बजे भुसावल पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह गाड़ी संख्या 01150 दानापुर से 17 नवंबर की दोपहर 12 बजे चलकर शाम 7:35-7:37 बजे प्रयागराज छिवकी व अगले दिन रात 11:45 बजे मुंबई सीएसटी पहुंचेगी। वहीं, 02253 दरभंगा-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट 17 नवंबर की शाम छह बजे चलकर सुबह 4:25-4:30 बजे प्रयागराज जंक्शन ओर दोपहर 12:15 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। 04070 नई दिल्ली-पूर्णिया 17 नवंबर की रात 12:20 बजे चलकर सुबह 9:50-9:55 बजे प्रयागराज जंक्शन और देर रात 2:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में 04069 पूर्णिया से 18 नवंबर की सुबह छह बजे चलेगी, जो रात 10:30-10:35 बजे प्रयागराज और सुबह 8:20 नई दिल्ली पहुंच जाएगी। उधर 01151 मुंबई सीएसटी से 17 नवंबर की रात 12:30 बजे चलकर अगले दिन रात 11:45-11:47 बजे प्रयागराज छिवकी और सुबह 8:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।


वहीं, दूसरी ओर दानापुर से पुणे के लिए गाड़ी संख्या 01110 का शनिवार 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे रवाना करने का समय निर्धारित किया गया है, जो शाम 7:35-7:37 बजे प्रयागराज छिवकी और अगले दिन रविवार रात 11 बजे पुणे पहुंच जाएगी। दरभंगा से अहमदाबाद के लिए 05522 का संचालन 17 नवंबर को शाम 6:15 बजे होगा जो दोपहर 1:00-1:10 बजे प्रयागराज और अगले दिन शाम पांच बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। हावड़ा से जबलपुर के लिए वाया प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 02307 दोपहर 11:05 बजे चलकर अगले दिन 4:40-4:42 बजे प्रयागराज छिवकी और 11:15 बजे जबलपुर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed