फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.32 lakh robbed in broad daylight from a textile shop worker in Atarasuiya

अतरसुइया में कपड़ा दुकान कर्मचारी से दिनदहाड़े 1.32 लाख की लूट

Tue, 03 Nov 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
1.32 lakh robbed in broad daylight from a textile shop worker in Atarasuiya
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अतरसुइया के कल्याणी देवी मोहल्ले में सनसनीखेज वारदात हुई। यहां चौक स्थित कपड़ा दुकान कर्मचारी वनमाली पांडेय (40) से दिनदहाड़े 1.32 लाख रुपये लूट लिए गए। बाइकसवार दो बदमाश वारदात अंजाम देने के बाद निकल भागे। पुलिस देर रात तक उनकी तलाश में जुटी रही। 
विज्ञापन


बाघंबरी गद्दी निवासी वनमाली करीब दो साल से चौक  स्थित लक्ष्मी होजरी में काम करता है। इसके मालिक अजय कुमार मेहरोत्रा अतरसुइया के दरियाबाद में रहते हैं। सोमवार सुबह 11 बजे के करीब वह 1.32 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर मालिक के घर जा रहा था। साइकिल पर सवार भुक्तभोगी अभी कल्याणी देवी मोहल्ले स्थित मॉडल शॉप के पास पहुंचा था कि तभी बाइकसवार दो बदमाश आ धमके।
विज्ञापन


वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने साइकिल की हैंडल पर टंगा रुपयों भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। भुक्तभोगी के सूचना देने पर मालिक और फिर जानकारी पर  पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस देर रात तक तलाश में जुटी रही लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। अतरसुइया इंस्पेक्टर का कहना है कि बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में दिखी तस्वीर, बलुआघाट की ओर भागे

जांच पड़ताल में पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाशों की तस्वीर नजर आई। जिसमें नीले रंग की बाइक पर सवार दोनों लुटेरे बैग लेकर जाते दिख रहे हैं। इनमें से एक ने मास्क जबकि दूसरे ने चेहरे पर रूमाल बांध रखा था। सूत्रों के मुताबिक, यह भी पता चला है कि लुटेरे वारदात के बाद बलुआघाट की ओर भागे। 

तीन दिन में तीन वारदातें, पुलिस को चुनौती

त्योहारी मौसम में तीन दिन के भीतर लूट की तीन लगातार वारदातों से पुलिस को खुली चुनौती मिली है। 31 अक्तूबर को खुल्दाबाद के चकिया में बदमाशों ने रेलकर्मी की सास सुशीला देवी से चेन छीन ली। अगले दिन यानी एक नवंबर के धूमनगंज के टीपी नगर में रिटायर वायुसेना कर्मी की पत्नी सुनीता ओझा से छिनैती हुई। अब सोमवार को अतरसुइया में लूट हुई। खास बात यह कि तीनों ही वारदातें दिनदहाड़े अंजाम दी गईं। जिससे साफ है कि बदमाश पूरी तरह बेखौफ हैं।

कारोबारी के कर्मचारी से हुई लूटपाट पर बिफरे व्यापारी

चौक स्थित लक्ष्मी होजरी के मालिक अजय मेहरोत्रा के प्रतिष्ठान में काम करने वाले कर्मचारी से सोमवार को हुई लूटपाट पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी से मांग की है लूट पाट करने वाले अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी ने बताया कि दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी सुबह 11 बजे 1.32 लाख रुपये लेकर उनके आवास पर जा रहा था।


अतरसुइया मॉडल शॉप के सामने उससे लूट हो गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस घटना से व्यापारी दहशत में है। कहा कि अतरसुइया क्षेत्र में जितने भी शराब के मॉडल शॉप हैं, वहां अधिकांश में शाम छह बजे के बाद लोग खुलेआम शराब पीते हैं। इससे स्थानीय लोग भी परेशान है। इसके पहले एक महिला से भी यहां लूट हो हो चुकी है। उधर घटना के बाद व्यापार मंडल के मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी, जिला संरक्षक राजीव  कृष्ण श्रीवास्तव, अनूप वर्मा, लालू मित्तल, मुसाब खान घटनास्थल पर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed