फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Zubair became Mr UP, Prashant became UP muscleman

Aligarh News: मिस्टर यूपी बने जुबैर, यूपी मसल्समैन बने प्रशांत

Mon, 28 Nov 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Zubair became Mr UP, Prashant became UP muscleman
सासनी गेट महेश्वरी इंटर कॉलेज में स्वर्गीय शेखर सर्राफ द्वारा बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बॉ? - फोटो : CITY OFFICE
शेखर सराफ क्लासिक प्रदेशीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में संभल के जुबैर खान शेखर सराफ क्लासिक मिस्टर यूपी टाइटल के चैंपियन बने। डॉ. हेडगेवार टाइटल मसल्समैन ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब मुजफ्फरनगर के प्रशांत वीर सिंह को मिला। विजेताओं को नकद इनाम राशि दी गई। डब्ल्यूडब्ल्यूई के पहलवान राधे गुर्जर नोएडा और मिस्टर इंडिया असलम मलिक आकर्षण का केंद्र रहे। उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।
विज्ञापन

सासनी गेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान में जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ व विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अशोक गांधी ने किया। मुख्य अतिथि सुमित सराफ ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार निजी क्षेत्रों में रोजगार दिलाएंगे। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय महेश्वरी ने डॉ. हेडगेवार के चित्र को बॉडी बिल्डिंग के पदाधिकारियों और जिम संचालकों को भेंट कर उसे अपने जिमों और अखाड़ों में लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव मजहर उल कमर ने कहा कि खेल संघ का उद्देश्य नि:स्वार्थ भाव से खेल और खिलाड़ियों की सेवा होनी चाहिए न कि व्यवसाय। पहले से अधिक आधुनिक सुविधा के बावजूद बॉडी बिल्डिंग में बड़ी गिरावट आई है। इसका कारण खेल संघों की खेल के बढ़ावे के नाम पर खिलाड़ियों को गुमराह कर उनसे धन उगाही है।

संचालन कार्यक्रम अध्यक्ष मुजाहिद असलम ने किया। निर्णायक मंडल में मोहम्मद कफील, आगरा से रफीकखान, दीपक शर्मा, कपिल सेंगर, अयाज खान, इरशाद कुरैशी, राजीव राठौर रहे। इस अवसर पर श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुकेश बिहारी, उपप्रबंधक आलोक डांगरा, कोषाध्यक्ष मदन मोहन तापड़िया, आयोजन सचिव दीपक शर्मा, भगत सिंह बाबा आदि मौजूद रहे।
महिलाओं का नहीं हो सका बॉडीबिल्ंिडग शो
दर्शकों की अधिक भीड़ होने के चलते महिलाओं का बॉडी बिल्ंिडग शो नहीं हो सका।
ये रहा परिणाम
55 किलोग्राम भार वर्ग में
सालिम बुलंदशहर प्रथम
सनी फिरोजाबाद द्वितीय
मुकेश गोरखपुर तृतीय
अजय अलीगढ़ चतुर्थ
ऋषभ वाराणसी पंचम
55-60 किलोग्राम भार वर्ग में
महिपाल गाजियाबाद प्रथम
तनवीर खान फिरोजाबाद द्वितीय
अमित फिरोजाबाद तृतीय
सुलेमान अलीगढ़ चतुर्थ
मनीष दुबे अलीगढ़ पंचम
60-65 किलोग्राम भार वर्ग में
देवेेंद्र अलीगढ़ प्रथम
शिवम फिरोजाबाद द्वितीय
आरिफ अलीगढ़ तृतीय
प्रदीप एएमयू चतुर्थ
अजय अलीगढ़ पंचम
65-70 किलोग्राम भार वर्ग में
निक्की अलीगढ़ प्रथम
जुनैद सम्भल द्वितीय
निमेश अलीगढ़ तृतीय
शहंशाह अलीगढ़ चतुर्थ
भूपेंद्र फिरोजाबाद पंचम
-
70-75 किलोग्राम भार वर्ग में
नाजिम बुलंदशहर प्रथम
जीशान शिकोहाबाद द्वितीय
उमर प्रयागराज तृतीय
उमैर अलीगढ़ चतुर्थ
रािशद फिरोजाबाद
75-80 किलोग्राम भार वर्ग में
जुबैर शिकोहाबाद प्रथम
गौरव अलीगढ़ द्वितीय
भानु प्रताप अलीगढ़ तृतीय
गुरप्रीत मुजफ्फरनगर चतुर्थ
सलमान अलीगढ़ पंचम
80-85 किलोग्राम भार वर्ग में
प्रशांत वीर मुजफ्फरनगर प्रथम
अर्जुन गाजियाबाद द्वितीय
ललित अलीगढ़ तृतीय
हर्ष यादव अलीगढ़ चतुर्थ
जुबैर सम्भल पंचम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed