फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Zero reading of 12184 electricity consumers in the district

Aligarh News: जिले में 12184 बिजली उपभोक्ताओं की रीडिंग शून्य

Thu, 18 May 2023 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Zero reading of 12184 electricity consumers in the district
गर्मी के साथ बिजली की ओवरलोडिंग से जूझते विद्युत महकमे ने इस पर रोकथाम की कवायद तेज कर दी है। इसी कवायद के क्रम में ऐसे विद्युत उपभोक्ताओं की जांच की जा रही है, जिनकी मीटर रीडिंग लंबे समय से शून्य आ रही है। अपने जिले में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 12184 है। अब विद्युत टीम एक-एक उपभोक्ता के दरवाजे पर पहुंचकर यह देख रही है कि आखिर रीडिंग शून्य क्यों है। इसके पीछे के कारण क्या हैं। अगर किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाएगी तो सीधे मुकदमा आदि की कार्रवाई तय है।
विज्ञापन





पावर कारपोरेशन स्तर से मिले आदेश के क्रम में शहर के 2120, देहात प्रथम के 5311, देहात द्वितीय के 4753 विद्युत उपभोक्ता रडार पर लिए गए हैं। ये वे उपभोक्ता हैं, जिनके नाम से विद्युत संयोजन स्वीकृत है। मगर इनकी रीडिंग लंबे समय से शून्य आ रही है। शहरी क्षेत्र के चारों खंडों में इन उपभोक्ताओं की जांच तेजी से चल रही है। इस जांच में चार कारण देखे जा रहे हैं। पहला ये कि लंबे समय से घर के दरवाजे पर ताला लटका है। दूसरा ये कि केबिल कटी हुई है। तीसरा कि मीटर में किसी तरह की गड़बड़ी है और चौथा मीटर व केबिल में किसी तरह की गड़बड़ है। जहां गड़बड़ सामने आ रही है, वहां मुकदमे के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन





इस विषय में विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार बताते हैं कि ओवरलोडिंग रोकने की कवायद में प्रबंधन से मिले आदेश के क्रम में इस तरह के संयोजनों की जांच कराई जा रही है। इसमें पिछले तीन-चार दिन में हुई जांच में अब तक सामने आया है कि अधिकांश घरों पर ताले लगे हैं। इस जांच में सबसे बड़ा फायदा हमें ये हो रहा है कि हम हर घर पर पहुंच रहे हैं और जो घर खुले मिल रहे हैं, उसकी असल विद्युत खपत का भी अंदाजा हो रहा है। ताकि आने वाले समय में उस घर का लोड बढ़वाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन







बिजली की लुकाछिपी जारी, पर देर शाम राहत

अलीगढ़। गर्मी के साथ ओवरलोडिंग शुरू होते ही बिजली की लुकाछिपी जारी है। बुधवार को दुबे पड़ाव इलाके में विद्युत आपूर्ति ने सर्वाधिक परेशान किया है। यहां हर आधा घंटे के बाद आपूर्ति बाधित होती रही। हालांकि शाम को मौसम बदलने पर कुछ सुधार दिखाई दिया। यह तो सभी जानते हैं कि पहले से शहर के अधिकांश आबादी वाले इलाके ओवरलोडिंग झेल रहे हैं। इसी समस्या से जूझते हुए गरमी में लोग परेशान होने लगे हैं। बुधवार को शहर के कई इलाकों में दिन भर बिजली दोपहर के समय लुकाछिपी करती रही। इस समस्या से दुबे पड़ाव, आगरा रोड के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। हालांकि यह समस्या सिर्फ शाम पांच बजे से आठ बजे तक हुई। इसके बाद आपूर्ति दुरुस्त हो गई। इसे लेकर अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोडिंग के चलते यह समस्या हुई है। जिसे सुधारने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed