फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youths beaten up on suspicion of child theft

Aligarh: बच्चा चोरी के आरोप में हलवाई व उसके साथी को पीटा, एक युवक की आंख में चोट,मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Oct 2025 06:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Oct 2025 06:05 PM IST
सार

अस्पताल में डिलीवरी के लिए महिला को भर्ती किया गया। वहां पर दो युवकों को बच्चा चोरी के शक में महिला के परिजनों ने डंडे, चप्पलों व लात-घूसों से पीट दिया। जिससे एक युवक की आंख में गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
Youths beaten up on suspicion of child theft
युवक की पिटाई करते महिला और पुरूष - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के बाईपास की सूर्य विहार कॉलोनी के एक नर्सिंग होम में महिला से तगादा करने पहुंचे हलवाई व उसके साथी को बच्चा चोरी के आरोप में पीट दिया गया। शनिवार दोपहर हुई मारपीट में हलवाई की आंख में चोट आ गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


बन्नादेवी निवासी हलवाई चमन प्रकाश के साथ उसी इलाके में किराये पर रहने वाली महिला काम करती थी। महिला ने अपने परिवार में किसी महिला की डिलीवरी व बच्चे की तबीयत बिगड़ने के नाम पर हलवाई से दो बार में 50 हजार रुपये उधार लिए। नियत समय पर रुपये न मिलने पर जब उसे फोन मिलाया गया तो उसका मोबाइल बंद था। वह उसके किराये के घर पर पहुंचे तो पता चला कि वह कमरा खाली कर गई। 
विज्ञापन


18 अक्तूबर दोपहर अपने साथी दीपक संग महिला को तलाशते हुए सूर्य विहार के उस नर्सिंग होम में पहुंच गए, जहां उसके परिवार की महिला की डिलीवरी हुई थी व बच्चा भर्ती था। वहां परिवार के लोग चमन व उसके साथी पर यह कहकर बिफर गए कि ये बच्चा चोरी करने आए हैं। इसी आरोप में डंडों से दोनों को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने चमन व दीपक का उपचार कराया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज हो गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed