फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man who went to take a bath in a swimming pool died

Aligarh: दोस्तों संग स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की मौत, हत्या का आरोप, लगाया जाम, किया हंगामा

Tue, 22 Apr 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 01:42 AM IST
सार

रवि अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। दोस्तों का कहना है कि जब वह बाहर नहीं आए तो उन्हें निकाला, वह बेहोशी की हालत में थे। स्विमिंग पूल मालिक उन्हें एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
young man who went to take a bath in a swimming pool died
मृतक रवि - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए नगला महताब निवासी युवक रवि (19) की मौत हो गई। परिजनों ने स्विमिंग पूल संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया और उस पर कार्रवाई के लिए मोहल्ला इंदिरा नगर में शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने और रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा देकर जाम खुलवा।

विज्ञापन


रवि थाना देहलीगेट क्षेत्र के नगला महताब निवासी हरकेश के पुत्र थे और 21 अप्रैल की शाम करीब चार बजे अपने दोस्तों प्रहलाद, अरुण,निखिल और लल्ला के साथ लोधा के गांव ताजपुर रसूलपुर में चले रहे स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। दोस्तों का कहना है कि जब वह बाहर नहीं आए तो उन्हें निकाला, वह बेहोशी की हालत में थे। स्विमिंग पूल मालिक उन्हें एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्विमिंग पूल संचालक मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

विलाप करते परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि रवि के साथ मारपीट की गई। लोहे की रॉड से पीटा गया, उसके हाथ तोड़ दिए, शरीर पर चोटों के निशान थे, गला भी दबाया गया। हत्या के बाद शव स्विमिंग में डाल दिया। इनका आरोप है कि किसी ने स्विमिंग ने नहाते हुए वीडियो बनाई थी, जिसे पुलिस ने डिलीट करा दिया। जाम लगाने की सूचना पर दिल्ली गेट थाना पुलिस और एसपी मयंक पाठक मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

परिजनों ने किया था मना

रवि दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था, उसके एक भाई की पहले मृत्यु हो चुकी है। वह हलवाई का काम करता था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं ने बताया कि रवि को जाने से मना किया था, इसके बाद भी वह दोस्तों के बुलाने पर स्विमिंग पूल में जाने की बात छिपाकर चला गया।
घटना की जानकारी करती पुलिस

स्विमिंग पूल संचालक के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। उसकी अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।-मयंक पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed